Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फ्रांस के डेम्बेले बने बैलोन डी’ओर के बादशाह, बोन्मटी ने महिला फुटबॉल में रचा इतिहास

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने बैलोन डी'ओर अवॉर्ड अपने नाम कर बड़ा कमाल कर दिखाया है। उनके करियर का यह पहला बैलोन डी'ओर खिताब है, जिसने उनके शानदार प्रदर्शन को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Sep 23, 2025 | 08:59 AM

उस्मान डेम्बेले और एताना बोन्मटी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Etana Bonmati Creates History: पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) के स्टार विंगर उस्मान डेम्बेले ने अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीत लिया है। 28 साल के फ्रांसीसी खिलाड़ी को पेरिस में आयोजित 69वें बैलन डी’ओर अवॉर्ड समारोह में बैलोन डी’ओर 2025 से सम्मानित किया गया। यह उनके करियर का पहला बैलोन डी’ओर है।

डेम्बेले ने इस अवॉर्ड की रेस में बार्सिलोना के उभरते सितारे लामिन यमाल और PSG के साथी खिलाड़ी विटिन्हा को पछाड़ा। पिछले सीजन में उन्होंने PSG के लिए 53 मैचों में 35 गोल दागे और 14 असिस्ट दिए। उनके शानदार प्रदर्शन ने PSG को यूरोप में ऐतिहासिक सफलता दिलाई और उन्हें फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार तक पहुंचा दिया।

यह जीत डेम्बेले के लिए बेहद खास रही क्योंकि उनका करियर चोटों और निरंतरता की कमी से प्रभावित रहा है। कई बार उन्हें बड़े मौकों पर टीम से बाहर होना पड़ा। लेकिन मौजूदा सीजन में उन्होंने अपनी फिटनेस और क्लास दोनों का ऐसा मेल दिखाया जिसने आलोचकों को चुप करा दिया। यही वजह रही कि पहले उन्हें चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया और अब बैलोन डी’ओर भी उनके नाम हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, Semi-Final में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त

IND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन? मुंबई के मौसम का हाल और ICC के रिजर्व डे का नियम

SA vs NZ 1st Inning Highlight: न्यूजीलैंड को जीत के लिए बनाने होंगे 170 रन, मार्को यान्सन की विस्फोटक पारी

बोन्मटी का महिला फुटबॉल में जलवा

महिला कैटेगरी में बार्सिलोना की मिडफील्डर एताना बोन्मटी ने बड़ा इतिहास रचा। उन्होंने लगातार तीसरी बार बैलोन डी’ओर जीतकर महिला फुटबॉल में अपनी बादशाहत साबित की। 26 साल की यह स्पेनिश स्टार भले ही टीम को यूरोपीय खिताब तक न ले जा सकीं, लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन और निरंतरता ने उन्हें फिर से शीर्ष पर खड़ा कर दिया। बोन्मटी अब उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं जिन्होंने बैक-टू-बैक तीन बैलोन डी’ओर खिताब जीते हैं।

ये भी पढ़ें: PCB अध्यक्ष और सेना प्रमुख करें पारी का आगाज, इमरान खान ने बताया भारत को हराने का तरीका

डोनारुम्मा को याशिन ट्रॉफी, PSG बना क्लब ऑफ द सीजन

अवार्ड समारोह PSG के लिए और भी खास रहा क्योंकि उनके गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुम्मा को याशिन ट्रॉफी (बेस्ट गोलकीपर) से नवाजा गया। वहीं, बार्सिलोना की विकी लोपेज़ को विमेंस कोपा ट्रॉफी मिली। इंग्लैंड की कोच सरिना वीगमैन और चेल्सी की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन भी महिला कैटेगरी में सम्मानित रहीं। PSG को इस मौके पर क्लब ऑफ द सीजन घोषित किया गया, जिससे फ्रेंच क्लब के लिए यह रात ऐतिहासिक बन गई।

Frances dembele became the ballon dor king bonmati created new history in womens football

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2025 | 08:59 AM

Topics:  

  • Football
  • Football Star
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.