Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप: पांचवें दिन इन टीमों ने मारी बाज़ी

Hockey India Junior Men's National Championship: हॉकी इंडिया जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप के 5वें दिन डिवीजन 'ए' के चार मुकाबले सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Aug 17, 2025 | 07:54 AM

जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप (फोटो- IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hockey India: हॉकी इंडिया जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप के 5वें दिन डिवीजन ‘ए’ के चार मुकाबले सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेले गए। वहीं, डिवीजन ‘बी’ के तीन मैच भी संपन्न हुए। डिवीजन ‘ए’ में हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब और उत्तर प्रदेश जीतने में कामयाब हुआ। वही, डिवीजन ‘बी’ में चंडीगढ़, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर ने जीत दर्ज की। डिवीजन ए पूल का पहला मुकाबला आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेला गया। इस दौरान कर्नाटक ने 10-1 से आंध्र प्रदेश को हराया।

कर्नाटक के लिए हरपाल ने 12वें मिनट और 35वें मिनट गोल किया, जबकि तनिश रमेश हुलाकुंड ने 17वें और 56वें मिनट दो-दो गोल दागे। इनके अलावा कप्तान ध्रुव बीएस (25वें मिनट), अचैया एमएम (24वें मिनट), कुशल बोपैया सीबी (51वें मिनट), राजू मनोज गायकवाड़ (पांचवें मिनट), नितेश शर्मा (10वें मिनट) और पूजित केआर (58वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

हरियाणा की दमदार जीत

दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के लिए एकमात्र गोल पाटन असद मुसफिन खान ने 29वें मिनट में गोल किया। डिवीजन ‘ए’ के दूसरे मुकाबले में, हॉकी हरियाणा ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 3-0 से हराया। हॉकी हरियाणा के लिए नितिन (19वें मिनट), चिराग (58वें मिनट) और सुनील (59वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी महाराष्ट्र को 9-2 से शिकस्त दी।

उत्तर प्रदेश हॉकी के लिए उज्जवल पाल ने 17वें और 26वें मिनट गोल किया, जबकि मिथिलेश यादव ने आठवें और 57वें मिनट दो-दो गोल किए। इनके अलावा, सत्यम पांडे (56वें मिनट), फहद खान (25वें मिनट), आकाश पाल (53वें मिनट), मनोज यादव (60वें मिनट) और वेवंशी त्रिलोकी (छठे मिनट) ने एक-एक गोल किए।

पंजाब ने तमिलनाडु के दी शिकस्त

दूसरी ओर हॉकी महाराष्ट्र के लिए कप्तान अर्जुन संतोष हरगुडे ने 30वें मिनट, जबकि कार्तिक रमेश पटारे ने 48वें मिनट गोल दागे। इस पूल का आखिरी मैच हॉकी पंजाब और हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु के बीच खेला गया, जिसमें हॉकी पंजाब ने 8-4 से जीत दर्ज की। हॉकी पंजाब के लिए अमनदीप ने 21वें और 29वें मिनट गोल किए, जबकि लवनूर सिंह ने 43वें और 52वें मिनट गोल किया। जोबनप्रीत सिंह ने 53वें और 54वें मिनट गोल किया। इनके अलावा, चरणजीत सिंह ने मुकाबले के पांचवें मिनट गोल दागा, जबकि कप्तान गुरसेवक सिंह ने 44वें मिनट गोल किया। तमिलनाडु हॉकी यूनिट के लिए आकाश ने 12वें मिनट गोल किया। इसके बाद मणिमारन ने 21 वें, 27वें और 40वें मिनट में गोल किए।

दिन के पहले डिवीजन ‘बी’ मैच में, हॉकी हिमाचल को हॉकी चंडीगढ़ ने 3-5 शिकस्त दी। हॉकी चंडीगढ़ की ओर से गुरजीत सिंह ने पांच में से चार गोल दागे। गुरजीत ने मुकाबले के 35वें मिनट, 48वें मिनट, 51वें मिनट और 56वें मिनट पर गोल किया। इस टीम के लिए पांचवां गोल शरणदीप सिंह ने 23वें मिनट में किया। वहीं, हॉकी हिमाचल के लिए अनुभव रंगरा (52वें मिनट), अनुज (छठे मिनट) और तनिश कुमार (39वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

अगला मुकाबला जम्मू-कश्मीर और हॉकी अरुणाचल के बीच खेला गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर ने 5-4 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के सभी गोल कप्तान राजवीर सिंह ने दागे। कप्तान ने मुकाबले के 13वें मिनट, 23वें मिनट, 46वें मिनट, 53वें मिनट और 60वें मिनट गोल किए। वहीं, हॉकी अरुणाचल की ओर से सतीश कुमार ठाकुर (21वें मिनट), विवेक यादव (नौवें मिनट), अभि राजभर (42वें मिनट) और कप्तान अमरजीत सिंह (38वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

ये भी पढें: एशिया कप से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ धाकड़ बल्लेबाज

डिवीजन ‘बी’ में दिन का आखिरी मैच दिल्ली और हॉकी उत्तराखंड के बीच खेला गया, जिसमें दिल्ली ने 3-0 से आसान जीत दर्ज की। दिल्ली के लिए भानु ने सातवें और 38वें मिनट दो गोल किए, जबकि तीसरा गोल 50वें मिनट युवराज सिंह ने दागा।

एजेंसी इनपुट के साथ

Junior mens national championship these team won on fifth day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 17, 2025 | 07:15 AM

Topics:  

  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

किसे नहीं पसंद है श्रेयस अय्यर का चेहरा? बल्ले से कहर बरसाने के बावजूद दरकिनार, BCCI पर उठे सवाल

2

कार्लोस अल्काराज ने दिखाया दम, पहली बार जीता सिनसिनाटी ओपन का खिताब

3

कपिल बैंसला का कमाल, एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण

4

भारतीय मुक्केबाजी संघ को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, जानें कब होगा चुनाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.