श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
Shreyas Iyer News: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। कप्तान सूर्य कुमार यादव और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान किया। 9 सितंबर से शुरु होने वाले एशिया कप टी 20 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर का नाम नहीं है। जबकि संभावितों में उनका नाम सबसे ऊपर था। वहीं कुछ खेल विशेषज्ञों के मुताबिक शुभमन गिल का चयन नहीं होने वाला था, लेकिन गिल उप कप्तान के रूप में टीम वापिस आ गए हैं।
15 सदस्यीय स्क्वॉड में अय्यर का नाम न आने से सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। उनके प्रशंसक चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर व वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सर देसाई ने तो यहां तक कह दिया कि अय्यर का चेहरा किसी को पसंद नहीं है।
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर के न चुने जानें को लेकर कहा कि टीम चुनना कभी-कभी आसान नहीं होता है। उन्हें इंतजार करना होगा। श्रेयस अय्यर के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। हालांकि श्रेयस के फैन व कुछ क्रिकेट जानकारों को अगरकर का यह बयान रास नहीं आ रहा है।
पूर्व क्रिकेटर व वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया एक्स पर BCCI और चयनकर्ताओं पर तल्ख टिप्पणी करते हुए लिखा कि ” पिछले साल सफ़ेद गेंद वाले क्रिकेट (आईपीएल समेत) में श्रेयस अय्यर से बेहतर बल्लेबाज़ी किसी ने नहीं की। फिर भी उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली? लगता है किसी को अय्यर का चेहरा पसंद नहीं आया!” राजदीप की मूल टिप्पणी अंग्रेजी में है।
NO ONE has batted better in white ball cricket (including IPL) than @ShreyasIyer15 in the last year. Yet he finds no place in the India team for Asia Cup? Someone clearly doesn’t like Iyer’s face it seems! #ShreyasIyer
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) August 19, 2025
एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड के अलावा 5 खिलाड़ियों को रिजर्व के दौर पर रखा इसमें अय्यर को जगह नहीं मिली है। ये चौंकाने वाला है।
ये भी पढ़ें- एशिया कप 2025 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर-जायसवाल हुए बाहर, शुभमन गिल बने उप कप्तान
श्रेस अय्यर का T20I करियर रिकॉर्ड
आंकड़े (Stats) | मान (Value) |
---|---|
मैच (Matches) | 51 |
पारियां (Innings Batted) | 47 |
रन (Runs Scored) | 1,104 |
सर्वाधिक स्कोर (Highest Score) | 74* |
बल्लेबाज़ी औसत (Batting Average) | 30.66 |
स्ट्राइक रेट (Strike Rate) | 136.12 |
अर्धशतक (50s) | 8 |
शतक (100s) | 0 |
गेंदें खेलीं (Balls Faced) | 811 |
श्रेस अय्यर का ICC ODI World Cup 2023 में प्रदर्शन
आंकड़े (Stats) | मान (Value) |
---|---|
कुल रन (Total Runs) | 530 |
औसत (Batting Average) | 66.25 |
स्ट्राइक रेट (Strike Rate) | 113.24 |
शतक (Centuries) | 2 |
अर्धशतक (Half-Centuries) | 3 |