Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जर्मनी में हो रहे टूर्नामेंट के लिए जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, अराइजीत संभालेंगे टीम की कमान

21 जून से बर्लिन में चार देशों के बीच हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए 24 सदस्यीय जूनियर हॉकी पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई अनुभवी ड्रैग फ्लिकर अराइजीत सिंह हुंडल करने वाले हैं।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 10, 2025 | 08:29 PM

भारतीय जूनियर हॉकी टीम (फोटो- हॉकी इंडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भारतीय जूनियर हॉकी टीम के हवाले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 21 जून से बर्लिन में चार देशों के बीच हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए 24 सदस्यीय जूनियर हॉकी पुरुष हॉकी टीम की अगुवाई अनुभवी ड्रैग फ्लिकर अराइजीत सिंह हुंडल करने वाले हैं।

ये टूर्नामेंट टीम के लिए 2025 में चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्वकप की तैयारी के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान भारत और जर्मनी के अलावा टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और व स्पेन हिस्सा लेंगे, जो कि 21 से 25 जून तक चलने वाला है।

परिणाम से ज्यादा अनुभव पर जोर- श्रीजेश

इस बारे में बात करते हुए श्रीजेश ने कहा कि परिणामों से ज्यादा ध्यान यंग खिलाड़ियों को शीर्ष स्तरीय टीमों के खिलाफ खेलने का अनुभव देने पर होगा। गौरतलब है कि हुंडल साल 2023 में भारत की जूनियर एशिया कप जीतने वाली टीम के अहम हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा साल 2023-24 के दौरान प्रो लीग में हुए डिफेंडर आमिर अली को टीम इंडिया का वाइस कैप्टन बनाया था।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने हराकर मेजबान को टूर्नामेंट से किया बाहर

आमिर ने भारत नहीं पाकिस्तान टीम पर की भविष्यवाणी, कहा- T20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान

भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में बारिश की आशंका! मैच रद्द हुआ तो बढ़ेगी टीम इंडिया की टेंशन

IND vs ZIM: वर्ल्ड कप में बदल रहा है चेपाक की पिच का मिजाज, तो बल्लेबाज या फिर गेंदबाज, कौन रहेगा हावी?

टूर्नामेंट में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ रोबिन चरण में खेलती हुई दिखाई देंगी। इस दौरान टॉप 2 टीमें फाइनल मुकाबले के लिए जगह बनाएंगी। वहीं, तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को क्लासीफिकेशन का मुकाबला खेलना होगा।

भारतीय जूनियर हॉकी टीम में गोलकीपर के रूप में बिक्रमजीत सिंह और विवेक लाकड़ा को मौका मिला है। इन दोनों खिलाडियों ने हाल में हुए ट्रेनिंग सेशन के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, जिससे कि कई लोग प्रभावित हुए थे। वहीं, डिफेंसलाइन में तालेम प्रियोबार्ता, आमिर अली, शारदानंद तिवारी, अनमोल एक्का, सुनील पीबी, रवनीत सिंह, रोहित व सुखविंद सिंह जगब बनाने में कामयाब हो पाए हैं। मोहम्मद कोनेन दाद, फारवर्ड व चंदन यादव, मिडफील्डर को मैनेजमेंट ने स्टैंडबाई के रूप में चुना है।

साउथ अफ्रीका के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया WTC फाइनल के लिए प्लेइंग-11 का ऐलान

टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

गोलकीपर- विवेक लाकड़ा और बिक्रमजीत सिंह

डिफेंडर- तालेम प्रियोबार्ता, आमिर अली, सुनील बीपी, शारदानंद तिवारी, रोहित, अनमोल एक्का, रवनीत सिंह और सुखविंदर।

मिडफील्डर- अंकित पाल, रोसन कुजूर, मनमीत सिंह, थौनाओजाम इंगलेम्बा लुवांगष, थॉकचोम इंगलेम्बा, जीतपाल और एड्रोहित एक्का।

फारवर्ड- अराइजीत सिंह हुंडल (कप्तान), सौरभ आनंद कुशवाह, गुरजोत सिंह, दिलराज सिंह, अजीत यादव और अर्शदीप सिंह।

Junior hockey team announced for the tournament being held in germany

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 10, 2025 | 08:22 PM

Topics:  

  • Hockey News
  • Indian Hockey
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.