IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
India vs England T20: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में 3-0 की करारी हार के बाद टीम इंडिया लगातार पांच T20 मैच हार चुकी है। टॉप ऑर्डर की नाकामी और खराब शुरुआत इस शर्मनाक प्रदर्शन की मुख्य वजह रही।
- Written By: सृष्टि मौर्य
भारतीय और इंग्लैंड टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
5 Reasons Why Team India Lost T20 Series To England: पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय T20 सीरीज में जीत हासिल की है। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे T20 मुकाबले में जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत की हार सिर्फ सीरीज तक सीमित नहीं रही, बल्कि टीम का प्रदर्शन भी चिंता बढ़ाने वाला रहा।
भारतीय टीम लगातार पांच पूरे हुए T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हार चुकी है। इंग्लैंड दौरे से पहले भी टीम को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। लगातार मिल रही इन हारों ने टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए देखेंगे वो 5 कारण जिस वजह से भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
टॉप ऑर्डर नहीं दिला सका मजबूत शुरुआत
सीरीज में भारत का टॉप ऑर्डर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। संजू सैमसन बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे, अभिषेक शर्मा ने शुरुआती दो मैचों में रन बनाए, लेकिन बाद के मुकाबलों में उनका बल्ला शांत रहा। जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी मिले तीनों मौकों का फायदा नहीं उठा सके। अच्छी शुरुआत नहीं मिलने का असर पूरी बल्लेबाजी पर पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Wimbledon 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं नई चैंपियन, मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी
FIFA World Cup 2026: जूड बेलिंघम के डबल गोल से इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, नॉर्वे का सफर खत्म
फीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
तेज गेंदबाजों ने किया निराश
इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं, लेकिन भारतीय पेस अटैक इसका फायदा नहीं उठा सका। अर्शदीप सिंह पांच मैचों में सिर्फ चार विकेट ले सके। हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव भी लगातार महंगे साबित हुए। विकेट नहीं मिलने की वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खुलकर रन बनाए।
मिडिल ऑर्डर भी नहीं संभाल सका जिम्मेदारी
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद मिडिल ऑर्डर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ पारियां जरूर खेलीं, लेकिन पूरी सीरीज में टीम को संभालने वाली बल्लेबाजी देखने को नहीं मिली।
बार-बार बदला गया बल्लेबाजी क्रम
पूरी सीरीज में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव किए। कई मैचों में खिलाड़ियों को उनकी तय पोजीशन से अलग बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। तीसरे T20 में अक्षर पटेल को तिलक वर्मा और शिवम दुबे से पहले भेजने का फैसला भी सफल नहीं रहा। लगातार प्रयोग करने से बल्लेबाज अपनी भूमिका में सहज नहीं दिखे।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
मुख्य खिलाड़ियों की कमी
इस पूरी T20 सीरीज में टीम इंडिया को अपने अहम खिलाड़ियों की कमी साफ तौर पर महसूस हुई। तेज गेंदबाजी की अगुवाई करने वाले जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय पेस अटैक पूरी तरह बिखरा नजर आया और टीम बड़े स्कोर का बचाव भी नहीं कर सकी। आखिरी T20 में इंग्लैंड ने 257/3 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
स्थिति तब और मुश्किल हो गई जब सीरीज के बीच हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए। वहीं, दौरे से पहले ही नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होकर टीम से बाहर हो चुके थे। इन लगातार चोटों की वजह से टीम प्रबंधन को बार-बार प्लेइंग इलेवन और टीम संयोजन में बदलाव करना पड़ा, जिसका असर प्रदर्शन पर भी साफ दिखाई दिया।
