- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- John Campbell Name Added To Shameful List After Scoring A Century Against India
पहला शतक लगाते ही जॉन कैंपबेल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टूटते-टूटते बचा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Written By: उज्जवल सिन्हा
John Campbell: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने शतकीय पारी खेली। बतौर ओपनर जॉन कैंपबेल ने 48वीं पारी में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

जॉन कैंपबेल (फोटो-सोशल मीडिया)
John Campbell 1st Test Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में जॉन कैंपबेल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा। कैंपबेल ने यह शतक फॉलोऑन में आया। जब वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल स्थिति में थी तब कैंपबेल ने शतक लगाकर टीम को उबारा और अपना पहला शतक जड़ा। हालांकि, अपने पहले शतक के दौरान ही उनका नाम एक शर्मनाक लिस्ट में जुड गया है।
जॉन कैंपबेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक 48वीं पारी में जड़कर खास उपलब्धि हासिल की है। बतौर ओपनर, यह टेस्ट इतिहास में दूसरी सबसे ज्यादा पारियों के बाद लगाया गया पहला शतक है। कैंपबेल वर्ल्ड रिकॉर्ड से ज्यादा दूर भी नहीं रहे। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ट्रेवर गोडार्ड के नाम है, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक 58वीं पारी में लगाया था।
सलामी बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट शतक तक सबसे ज़्यादा पारियां
- 58 ट्रेवर गोडार्ड
- 48 जॉन कैंपबेल *
- 44 डैरेन गंगा
- 32 इमरुल कायेस
- 31 बॉब सिम्पसन
जॉन कैंपबेल ने अपना पहला शतक जड़ते ही कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए। वो छक्के से अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। कॉलिन्स किंग ने अपना पहला शतक छक्के के साथ पूरा किया था। वो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे।
यह भी पढ़ें: जॉन कैंपबेल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, 19 सालों में ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले ओपनर बने
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने छक्के के साथ अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया
- कॉलिन्स किंग
- रॉबर्ट सैमुअल्स
- रिडले जैकब्स
- शेन डॉरिच
- जॉन कैंपबेल
वहीं इसके साथ ही जॉन कैंपबेल 2023 के बाद वेस्टइंडीज के शतक लगाने वाले पहले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं भारत के खिलाफ कैंपबेल से पहले सलामी बल्लेबाज के तौर पर वेस्टइंडीज के लिए डैरेन गंगा ने शतक बनाया था। 2006 में 22 से 26 जून तक खेले गए बैसेटेरे टेस्ट की पहली पारी में गंगा ने ब्रायन लारा की अगुवाई वाली टीम के लिए 294 गेंदों पर 135 रन बनाए थे।
भारत के खिलाफ भारत में टेस्ट शतक लगाने वाले आखिरी वेस्टइंडीज ओपनर वेवेल हिंड्स थे। हिंड्स ने 2002 में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में कार्ल हूपर की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम के लिए 200 गेंदों पर 100 रन बनाए थे।
कैंपबेल ने 115 रनों की पारी खेली
जॉन कैंपबेल ने शतक के सहारे 115 रनों की पारी खेली। इस दौरान कैंपबेल ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 3 छक्के लगाए है। कैंपबेल को रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
John campbell name added to shameful list after scoring a century against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














