नॉट आउट थे करुण नायर? जो रूट के कैच पर मचा बवाल, देखें VIDEO
Joe root Catch: करुण नायर एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उनके बल्ले से 40 रनों की पारी निकली है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
जो रूट (Screen Capture)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन करुण नायर ने क्रीज पर टिकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। वह बेन स्टोक्स की गेंद पर जो रूट को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
जो रूट ने डाइव लगाकर लपका कैच
करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे। उन्होंने पारी की शुरुआत में अच्छा संयम दिखाया। लेकिन बेन स्टोक्स की एक गेंद पर वह चकमा खा गए। भारत के खिलाफ 21वां ओवर स्टोक्स ने डाला। इस ओवर की दूसरी गेंद करुण ने खेली, जो सीधी आई। इसके बाद गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप की दिशा में गई, जहां खड़े जो रूट ने डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कैच का वीडियो
इसके बाद रिव्यू में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गेंद ज़मीन से छू रही थी। लेकिन थर्ड अंपायर ने इस कैच को वैध करार दिया। उनके अनुसार जब गेंद ज़मीन पर गिरी, तब रूट की उंगलियाँ उसके नीचे थीं। इसी वजह से करुण नायर की पारी का अंत हुआ। उन्होंने मैच में 62 गेंदों में 40 रन बनाए। सोशल मीडिया पर रूट के इस कैच का वीडियो फैंस द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। कई फैंस ने अंपायर के निर्णय पर सवाल भी उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
Out on his own at the 𝐯𝐞𝐫𝐲 𝐭𝐨𝐩 🔝 What a way to go clear with the most catches in Test history 🥇 pic.twitter.com/zDMUdRFZcq — England Cricket (@englandcricket) July 11, 2025
रूट ने बनाया रिकॉर्ड
तीसरे टेस्ट के दौरान जो रूट ने करुण नायर का कैच पकड़कर इतिहास रच दिया। जो रूट, अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बतौर फील्डर जो रूट ने 211 कैच लिए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने महान इंग्लिश क्रिकेटर से अधिक कैच नहीं पकड़े हैं।
Joe Root should have intentionally dropped that catch to honour the legend. pic.twitter.com/W4rJZOq9Ye — Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) July 11, 2025
यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विदेश में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले जो रूट ने भारत की पहली पारी के 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स की गेंद पर करुण नायर का कैच लपका। उन्होंने इस कैच के साथ राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। भारत के राहुल द्रविड़ 210 कैच के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि श्रीलंका के महेला जयवर्धने 205 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
