जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विदेश में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में जोफ्रा आर्चर को बोल्ड करके अपना पहला पांच विकेट हॉल पूरा किया। इसके साथ ही घर से बाहर सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।
IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह IN या OUT? हुआ बड़ा खुलासा
जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। वापसी करते ही जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर इंग्लैंड को 387 रनों पर रोक दिया। लॉर्ड्स में पांच विकेट लेते ही बुमराह ने इतिहास रच दिया। वो घर से बाहर सबसे ज्यादा एक पारी में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने घर से बाहर 13 बार पारी में पांच विकेट लिया है। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए यह खास उपलब्धि हासिल कर ली है। कपिल देव ने घर से बाहर 12 बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए थे। अब घर के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने का यह रिकॉर्ड बुमराह के नाम हो गया है।

वसीम अकरम की बराबरी की

लॉर्ड्स में यह जसप्रीत बुमराह का पहला पांच विकेट हॉल था। उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम की बराबरी कर ली है। SENA देशों में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले एशियाई खिलाड़ी में वसीम अकरम थे। उन्होंने 11 बार एक पारी में पांच विकेट लिए थे। वहीं बुमराह ने भी इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत के लिए सर्वाधिक पांच विकेट (घर से बाहर)

खिलाड़ी मैच विकेट पांच विकेट
जसप्रीत बुमराह 35 168 13
कपिल देव 66 215 12
अनिल कुंबले 69 269 10
रविचंद्रन अश्विन 41 154 8
भगवत चंद्रशेखर 26 100 8
हरभजन सिंह 48 152 7

बुमराह ने गुरुवार (10 जुलाई) को तीसरे टेस्ट में दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज हैरी ब्रूक को तीसरे सत्र में आउट करके अपना विकेट खाता खोला। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को बुमराह ने 20 गेंदों में 11 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। उसके बाद खेल के दूसरे दिन की सुबह बुमराह ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहले बेन स्टोक्स (44) के डिफेंस को भेदकर उनके स्टंप उखाड़ दिए और फिर जो रूट (104) और क्रिस वोक्स (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया।

रूट बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए, जबकि ध्रुव जुरेल ने गोल्डन डक पर वोक्स का कैच लपका। बुमराह ने 110वें ओवर की तीसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर के स्टंप उखाड़कर मैच में अपना पांच विकेट का रिकॉर्ड पूरा किया। बुमराह ने पहली पारी में 27 ओवर में 74 रन देकर पाँच विकेट लिए और भारत को इंग्लैंड को 387 रन पर आउट करने में मदद की। बुमराह के नाम 47 टेस्ट मैचों में कुल 15 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इन 15 में से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में चार-चार, दक्षिण अफ्रीका में तीन, तथा भारत और वेस्टइंडीज में दो-दो पांच विकेट लिए हैं।

टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

विपक्षी टीम गेंदबाज़ी प्रदर्शन स्थान वर्ष
वेस्टइंडीज 6/27 किंग्स्टन 2019
ऑस्ट्रेलिया 6/33 मेलबर्न 2018
इंग्लैंड 6/45 विशाखापत्तनम 2024
दक्षिण अफ्रीका 6/61 केपटाउन 2024
ऑस्ट्रेलिया 6/76 ब्रिसबेन 2024
वेस्टइंडीज 5/7 नॉर्थ साउंड 2019
श्रीलंका 5/24 बेंगलुरु 2022
ऑस्ट्रेलिया 5/30 पर्थ 2024
दक्षिण अफ्रीका 5/42 केपटाउन 2022
दक्षिण अफ्रीका 5/54 जोहान्सबर्ग 2018
ऑस्ट्रेलिया 5/57 मेलबर्न 2024
इंग्लैंड 5/64 नॉटिंघम 2021
इंग्लैंड 5/74 लॉर्ड्स 2025
इंग्लैंड 5/83 लीड्स 2025
इंग्लैंड 5/85 नॉटिंघम 2018
Navbharat Live
navbharatlive.com