- Hindi News »
- Sports »
- Joe Root Scored A Century In The First Test Against New Zealand Completed 17000 Runs In International Cricket
Joe Root ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 17,000 रन
- Written By: शुभम सोनडवले

File Photo
लंदन. इंग्लैंड (England) के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) ने लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले टेस्ट मैच (First Test Match) में इतिहास रच दिया है। वे रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में 17,000 रन पूरे करने वाले पहले और टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में 10,000 रन पूरे करने वाले दूसरे इंग्लिश खिलाड़ी बन गए हैं। जबकि, 14वें ओवरऑल खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ रुट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह उनके टेस्ट करियर का 26वां टेस्ट शतक है और उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गारफील्ड सोबर्स की बराबरी कर ली।
इससे पहले, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक (Alastair Cook) ने 10,000 रन या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 161 टेस्ट में 45.35 की औसत से 12,472 रन बनाए हैं। जिसमें 33 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं। ख़ास बात यह है कि रूट और कुक ने ठीक 31 साल और 157 दिन की समान उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन के आंकड़े को छुआ।
"One of England's all-time greats!" 👏 The moment Rooty reached his 26th Test century 🏏@Root66 | @IGCom pic.twitter.com/DBO9QKiurG — England Cricket (@englandcricket) June 5, 2022
इतिहास रचने के बाद जो रूट उन खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 10,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस सूची में पहला नाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का है। जिन्होंने 15,921 रन बनाए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने 13,378 रन, साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 13,289 रन, भारत की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने 13,288 रन और इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक ने 12,472 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
FIH Women’s World Cup Qualifier का खिताब इंग्लैंड ने किया अपने नाम, भारत को 2-0 से हराया
15 मार्च का इतिहास: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू
पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ बैन
T20 World Cup में जोस बटलर और आदिल रशीद ने रचा इतिहास, नॉकआउट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के…
मैच की बात करें तो रूट के शतक और बेन फोक्स के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। रूट ने नाबाद 115 रन की पारी खेली। उन्होंने फोक्स (नाबाद 32) के साथ छठे विकेट के लिए उस समय 120 रन की अटूट साझेदारी की जब टीम 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। किसी टेस्ट की चौथी पारी में यह रूट का पहला शतक है। रूट ने 170 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके जड़े जबकि फोक्स ने 92 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 216 रन से की। उसे 61 रन की और दरकार थी जबकि उसके पांच विकेट शेष थे। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और मैदान पर दूधिया रोशनी की गई थी। हालात बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं थे और ऐसे में रूट और फोक्स ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। रूट ने नाबाद 77 रन से पारी को आगे बढ़ाया जबकि फोक्स ने एक छोर पर टिके रहने को तरजीह दी। बाउंड्री लगाना आसान नहीं था और ऐसे में रूट ने स्ट्राइक रोटेट की। लक्ष्य जब 30 रन से कम रह गया तो उन्होंने टिम साउथी पर चौका जड़ा।
रूट ने काइल जैमीसन पर सीधे चौके के साथ 90 रन के निजी स्कोर को पार किया। इसके बाद वह भाग्यशाली रहे जब जेमीसन की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर चार रन के लिए चली गई। न्यूजीलैंड को करिश्मे के लिए दूसरी नई गेंद की जरूरत थी लेकिन रूट ने इसकी नौबत नहीं आने दी। पारी के 77वें ओवर में रूट 98 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनके टेस्ट करियर की रन संख्या 9,998 थी। उन्होंने साउथी पर मिड विकेट पर दो रन के साथ शतक और 10 हजार टेस्ट रन पूरे किए। रूट ने इसके बाद 79वें ओवर में साउथी पर तीन चौकों के साथ इंग्लैंड को जीत दिला दी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Joe root scored a century in the first test against new zealand completed 17000 runs in international cricket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alia Bhatt Alpha Killer Movie News: आलिया भट्ट का खतरनाक मिशन शुरू, अल्फा किलर बन करेंगी दुश्मनों का सफाया
May 30, 2026 | 04:22 PMतेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














