Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?

IPL 2027 Start Date: आईपीएल 2027 को तय समय से पहले शुरू कराने पर विचार किया जा रहा है। अगले साल टूर्नामेंट के 20 साल पूरे होंगे, ऐसे में मार्च से मई के बीच पूरा सीजन खत्म कराने की योजना बन रही है।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Jun 18, 2026 | 01:26 PM

आईपीएल ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IPL 2027 Schedule: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले सीजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि टूर्नामेंट का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित तारीखों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 का आयोजन सामान्य से कुछ पहले शुरू किया जा सकता है, ताकि पूरे टूर्नामेंट को मई के मध्य तक समाप्त किया जा सके।

10 मार्च से शुरू होकर 15 मई तक खत्म हो सकता है सीजन

रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2027 का आगाज 10 मार्च से हो सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 15 मई को खेले जाने की संभावना है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई से बातचीत में संकेत दिए हैं कि टूर्नामेंट को पहले खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। इसके पीछे प्रमुख वजह उत्तर भारत में मई के आखिर तक पड़ने वाली भीषण गर्मी है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों को परेशानी होती है। साथ ही 15 मई के बाद कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां भी शुरू हो जाती हैं।

मैचों की संख्या फिलहाल नहीं बढ़ेगी

बीसीसीआई फिलहाल आईपीएल में मुकाबलों की संख्या बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर पहले से ही काफी व्यस्त है, इसलिए अगले सीजन में भी 74 मैचों का ही आयोजन किए जाने की संभावना है। बोर्ड का मानना है कि फिलहाल मौजूदा प्रारूप ही सबसे उपयुक्त है। भविष्य में मैचों की संख्या 94 तक बढ़ाई जा सकती है, लेकिन यह फैसला अगले कुछ वर्षों में लिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

‘टीम के प्रदर्शन में कोई कमी नहीं थी’, डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ के बाद रोनाल्डो ने किया पुर्तगाल का बचाव

IND vs AFG 2nd ODI: 400+ स्कोर के बाद भी भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरे ओवर खेलने से पहले सिमटी पारी

इकाना में टीम इंडिया का धमाका: ODI में 8वीं बार 400 रनों का आंकड़ा पार, वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक

VIDEO | BCCI secretary Devajit Saikia says the board allowed Vaibhav Sooryavanshi’s parents to travel with him on the Ireland and England tour to ensure the 15-year-old feels comfortable in the senior-team setup and adjusts smoothly to the environment. “You see, not all… pic.twitter.com/sj01nZV2Ik — Press Trust of India (@PTI_News) June 18, 2026

20 साल पूरे होने से खास होगा अगला सीजन

आईपीएल 2027 कई मायनों में खास रहने वाला है। दरअसल, अगले साल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग अपने 20 साल पूरे कर लेगी। ऐसे में बीसीसीआई इस सीजन को यादगार बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है। बोर्ड और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के बीच इस संबंध में लगातार चर्चा चल रही है और जल्द ही अंतिम फैसला सामने आ सकता है।

ये भी पढ़ें: खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त

आईपीएल 2027 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी। पांच टेस्ट मैचों की यह सीरीज 21 जनवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगी। इसके करीब एक सप्ताह बाद आईपीएल का नया सीजन शुरू होने की संभावना है। फिलहाल 3 मार्च के बाद भारतीय टीम का कोई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम तय नहीं है, जिससे खिलाड़ियों को आईपीएल की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

Ipl 2027 likely start early bcci plans march may window for 20th season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 01:23 PM

Topics:  

  • BCCI
  • BCCI IPL
  • Cricket News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.