- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2026 Points Table Updated After Lsg Vs Kkr Match 38 Rinku Singh Super Over Win
Points Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल
IPL 2026 Points Table: सुपर ओवर में KKR ने LSG को हराया। रिंकू सिंह (83*) और नरेन बने जीत के हीरो। पॉइंट्स टेबल में केकेआर 8वें स्थान पर पहुंची, जबकि लखनऊ सबसे निचले 10वें पायदान पर फिसली।
- Written By: अर्पित शुक्ला

कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 Points Table after LSG vs KKR Match: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।कोलकाता और लखनऊ के बीच इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां कोलकाता ने जीत दर्ज की।
इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों की स्थिति तो बरकरार रही, लेकिन निचले पायदान पर बड़ा बदलाव देखने को मिला। जीत के साथ केकेआर ने जोरदार छलांग लगाई, जबकि एलएसजी फिसलकर आखिरी स्थान पर पहुंच गई।
KKR ने लगाई लंबी छलांग
मैच से पहले केकेआर पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर थी, लेकिन इस जीत के बाद वह 2 पायदान ऊपर चढ़कर 8वें नंबर पर पहुंच गई है। यह टीम की 8 मैचों में दूसरी जीत है। अब केकेआर के 5 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट -0.751 है।
सम्बंधित ख़बरें
KKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
इकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
IPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
राशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
रिंकू सिंह और सुनील नरेन बने जीत के हीरो
इस जीत में रिंकू सिंह और सुनील नरेन का बड़ा योगदान रहा। रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर नाबाद 83 रन बनाए और साथ ही 5 कैच भी लपके, जिसमें सुपर ओवर का अहम कैच भी शामिल था। वहीं, सुनील नरेन ने गेंदबाजी में 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया और सुपर ओवर में सिर्फ 3 गेंदों में 2 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।
हार के बाद LSG सबसे नीचे
दूसरी ओर, इस हार के बाद एलएसजी पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर पहुंच गई है। टीम ने अब तक 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एलएसजी के कुल 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -1.106 है।
यह भी पढ़ें- इकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
बाकी टीमों की स्थिति
पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स शामिल हैं। इसके अलावा गुजरात टाइटन्स पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं, जबकि मुंबई इंडियंस नौवें नंबर पर मौजूद है।
Ipl 2026 points table updated after lsg vs kkr match 38 rinku singh super over win
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा चुनाव खर्च में बड़ा उछाल: मतदाता सूची छपाई खर्च तीन गुना बढ़ा, अतिरिक्त 40 लाख को मिली मंजूरी
Apr 27, 2026 | 09:02 AMPoints Table: LSG को हराकर KKR की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, सबसे नीचे पहुंची लखनऊ, देखें बाकी टीमों का हाल
Apr 27, 2026 | 09:02 AMमुंबई में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राघव चड्डा के भाजपा में शामिल होने पर विरोध
Apr 27, 2026 | 09:01 AMवाराणसी-पुणे को अमृत भारत की सौगात, पर नागपुर की उपेक्षा क्यों? उत्तर भारतीयों में भारी आक्रोश
Apr 27, 2026 | 08:53 AMपाकिस्तान का पत्ता कट…ट्रंप ने Iran को दिया बड़ा ऑफर, बोले-शांति वार्ता के लिए सीधे कर सकते हैं कॉल
Apr 27, 2026 | 08:53 AMRaigad Lonere Murder Case: मुख्य आरोपी अनिस मालदार गिरफ्तार, 6 दिन बाद पुलिस की बड़ी सफलता
Apr 27, 2026 | 08:49 AMशौच के लिए गई ननद-भाभी को अगवा कर दरिंदगी, 3 दिन तक बनाए रखा बंधक, गोपालगंज में हैवानियत की हदें पार
Apr 27, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














