राशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1

Rashid Khan IPL Record: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने सीएसके के खिलाफ मैच खेलते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और सुरेश रैना के लंबे समय से कायम आंकड़े को पीछे छोड़ दिया।
Rashid Khan Becomes the Player to Play the Most Consecutive Matches in the IPL.
राशिद खान ने IPL में रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rashid Khan Create History in IPL: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। चेपॉक में खेले गए इस मैच में टीम की जीत के साथ-साथ राशिद खान ने एक खास उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया।

लगातार मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम

राशिद खान अब आईपीएल डेब्यू के बाद से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी शानदार फिटनेस और निरंतर प्रदर्शन के दम पर रैना के 143 मैचों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाती है, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

2017 से अब तक नहीं छोड़ा कोई मैच

राशिद ने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपनी टीम के लिए एक भी मैच मिस नहीं किया है। वह लगातार 144 मैच खेल चुके हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। इतने लंबे समय तक बिना ब्रेक खेले रहना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता।

टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में बदलाव

इस रिकॉर्ड के साथ ही आईपीएल में डेब्यू के बाद सबसे ज्यादा लगातार मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में बदलाव हुआ है। सुरेश रैना अब 143 मैचों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। तीसरे स्थान पर युसूफ पठान 95 मैचों के साथ मौजूद हैं। इसके अलावा एस बद्रीनाथ 74 मैचों के साथ चौथे और जितेश शर्मा 62 मैचों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

गेंद और बल्ले दोनों से योगदान

राशिद खान का आईपीएल करियर भी बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 144 मैचों में 166 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 का रहा है। उनका इकोनॉमी रेट 7.17 का है, जो टी20 क्रिकेट में काफी प्रभावशाली माना जाता है।

सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, राशिद खान ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया है। उन्होंने 71 पारियों में 613 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 79 रन रहा है। इसके अलावा वह आईपीएल में 44 चौके और 41 छक्के भी लगा चुके हैं, जो उनकी ऑलराउंड क्षमता को साबित करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com