Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO

KKR vs LSG: केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे शॉट खेलते समय बल्ला हाथ से छोड़ बैठे। बल्ला दूर जा गिरा, लेकिन गेंद बाउंड्री पार कर छक्के के लिए चली गई।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 09, 2026 | 10:28 PM

अजिंक्य रहाणे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ajinkya Rahane Six IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आमतौर पर एक क्लासिकल बल्लेबाज माना जाता है, जो टाइमिंग और प्लेसमेंट से रन बनाते हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जहां उन्होंने दमदार शॉट से सभी को हैरान कर दिया।

हाथ से बल्ला छूटा, फिर भी लगा छक्का

इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने आवेश खान की गेंद पर ऐसा शॉट खेला, जो कम ही देखने को मिलता है। शॉट लगाते समय उनके हाथ से बल्ला पूरी तरह छूट गया और स्क्वायर लेग की दिशा में जा गिरा। इसके बावजूद गेंद शानदार टाइमिंग के साथ डीप बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से बाउंड्री पार करते हुए छक्के के लिए चली गई। यह नजारा देख फैंस भी हैरान रह गए।

𝘽𝙖𝙩 𝙜𝙤𝙣𝙚, 𝙗𝙖𝙡𝙡 𝙜𝙤𝙣𝙚 𝙩𝙤𝙤…😅 Ajinkya Rahane just proved that you don’t even need to be holding the bat to clear the ropes 🙌#TATAIPL 2026 | #KKRvLSG | LIVE NOW 👉 https://t.co/2ISFQDaiMT pic.twitter.com/EDttpB8Utl — Star Sports (@StarSportsIndia) April 9, 2026

सम्बंधित ख़बरें

मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल

नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो

KKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ सुपर सुपर जायंट्स के सामने खड़ा 181 रन का टोटल, पॉवेल ने खेली तेज-तर्रार पारी

अर्धशतक से चूके रहाणे

अजिंक्य रहाणे के पास इस मुकाबले में अर्धशतक लगाने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सके। 41 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गए। दिग्वेश राठी ने उन्हें आउट किया। रहाणे ने मिड विकेट की दिशा में शॉट खेला, जहां मोहम्मद शमी ने कैच लपका। थर्ड अंपायर की जांच के बाद उन्हें आउट करार दिया गया। अपनी 24 गेंदों की पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

रघुवंशी के साथ अहम साझेदारी

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को शुरुआत में ही झटका लगा, जब फिन एलन विवादित फैसले का शिकार होकर आउट हुए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 84 रन की मजबूत साझेदारी हुई।

ये भी पढ़ें: नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

रघुवंशी भी फिफ्टी से चूके

अंगकृष रघुवंशी ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह भी अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 33 गेंदों पर 45 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें कई आकर्षक शॉट शामिल थे। इस तरह रहाणे और रघुवंशी की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जबकि रहाणे का वह छक्का मैच का सबसे चर्चित पल बन गया।

Ipl 2026 ajinkya rahane six bat slip kkr vs lsg match highlights

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 10:28 PM

Topics:  

  • Ajinkya Rahane
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Lucknow Super Giants

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.