मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
KKR vs LSG: इस मैच में मुकुल चौधरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए हीरो बनकर सामने आए। उन्होंने 27 गेंद में 7 छक्कों और 2 चौको की मदद से 54 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
LSG की जीत के बाद मुकुल चौधरी (फोटो- @IPL)
KKR vs LSG IPL 2026 15th Match Highlight: कोलकाता के ऐतिहासिक क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में LSG मे KKR को 3 विकेट से हराया। ये मुकाबला बेहद रोमाचंक रहा। एक वक्त लग रहा था कि कोलकाता इस मैच में आसानी से जीत दर्ज कर लेगा, लेकिन फिर ईडन गार्डन्स में मुकुल चौधीर के नाम का तूफान आया और उन्होंने मुकाबले को केकेआर से छीनकर लखनऊ सुपर जायंट्स की झोली में डाल दिया।
इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने LSG के सामने 182 रन का टारगेट खड़ा किया। लनखऊ सुपर जायंट्स ने केकेआर के द्वारा दिए गए स्कोर को 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
Another day, another #TATAIPL thriller 🤩@LucknowIPL get over the line in a last-ball finish, courtesy of Mukul Choudhary’s heroics 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG pic.twitter.com/VLthHCB8Cm — IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
मुकुल चौधरी ने दुनिया को दिखाई अपनी घातक बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए इस जीत के हीरो 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे। वो ऐसे वक्त में बल्लेबाजी करने के लिए आए जब निकोसल पूरन जैसा घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट चुका था। इसके बाद आयुष बडोनी भी फिफ्टी लगाकर आउट हो गए। ऐसे में सभी को लग रहा था कि ये मुकाबला केकेआर आसानी से जीत जाएगी, लेकिन मुकुल चौधरी के मन में कुछ और ही था।
Maiden #TATAIPL Fifty ✅
Delivered under pressure ✅ 𝐌𝐮𝐤𝐮𝐥 𝐂𝐡𝐨𝐮𝐝𝐡𝐚𝐫𝐲, remember the name 🫡 Scorecard ▶️ https://t.co/ov5gAlAtPH #KhelBindaas | #KKRvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/xt74YvFt6R — IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2026
मुकुल और आयुष ने ठोकी फिफ्टी
उन्होंने मुश्किल दिख रहे इस मुकाबले में घातक बल्लेबाजी कर लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत दिलाई। मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 54 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 7 गगनचुंबी छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इसके अलावा LSG के लिए आयुष बडोनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए।
वहीं, एडन मार्करन 22, मिचेल मार्श 15, कप्तान ऋषभ पंत 10 और निकोलस पूरन ने 13 रन की छोटी पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा और अनुकूल रॉय ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी और कैमरून ग्रीन को 1-1 विकेट मिला।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में कुछ अहम विकेट गिरने से रन गति थोड़ी धीमी हुई। इसके बावजूद अंतिम ओवरों में बल्लेबाजों ने तेजी दिखाते हुए टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अंगकृष रघुवंशी ने बनाए 45 रन
कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए और टीम को संभालने में अहम भूमिका निभाई। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 41 रन की उपयोगी पारी खेली। इन दोनों के अलावा कैमरन ग्रीन ने 32 रन बनाए, जबकि रोवमन पॉवेल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिससे टीम 180 के पार पहुंचने में सफल रही।
ये भी पढ़ें: हाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
केकेआर के गेंदबाजों का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी में संतुलित प्रदर्शन देखने को मिला। प्रिंस यादव, एम सिदार्ध, दिग्वेश राठी और आवेश खान ने एक-एक विकेट हासिल किया। हालांकि कोई भी गेंदबाज ज्यादा विकेट नहीं ले सका, लेकिन सभी ने मिलकर रन गति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
