- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2022 Dc Vs Pbks Delhi Capitals Match Against Punjab Shifted From Pune To Mumbai Due To Covid 19 Cases
अब ‘यहां’ होगा दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग का मुकबला, कोविड-19 मामलों की वजह से लिया गया फैसला
- Written By: मृणाल पाठक

मुंबई: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम बुधवार को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का अपना मैच पुणे (Pune) की जगह यहां के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड से जारी बयान में कहा गया कि बुधवार के मैच को ब्रेबोर्न स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया गया है ताकि बायो-बबल में कोविड संक्रमण न हो।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श सहित दिल्ली कैपिटल्स के पांच सदस्यों कोरोना वायरस के जांच में पॉजिटिव आये है। फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, टीम के मालिशिया चेतन कुमार, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी और सोशल मीडिया कंटेंट टीम के सदस्य आकाश माने जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 20 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच संख्या 32 – दिल्ली कैपिटल बनाम पंजाब किंग्स को एमसीए स्टेडियम, पुणे से ब्रेबोर्न – सीसीआई स्थानांतरित किया है। लंबी दूरी की बस यात्रा के दौरान टीम में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ने के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार सुबह आरटी पीसीआर जांच के बाद ही मैच खेलने की मंजूरी मिलेगी। अन्य सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ मंगलवार को हुए जांच में नेगेटिव आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित आये सदस्य पृथकवास में चिकित्सकों की निगरानी में है। उनका छठे और सातवें दिन परीक्षण किया जाएगा और दोनों जांच का नतीजा नेगेटिव आने पर उन्हें दिल्ली कैपिटल्स बायो-सिक्योर बबल में फिर से आने दिया जायेगा। ”
बीसीसीआई ने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स की टीम का 16 अप्रैल से रोजाना आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है। 19 अप्रैल हुई आरटी-पीसीआर जांच के चौथा दौर में अन्य सभी सदस्य नेगेटिव आये है।” उन्होंने कहा , ‘‘टीम के सभी सदस्यों को 20 अप्रैल की सुबह आरटी-पीसीआर परीक्षण के एक और दौर से गुजरना होगा।” दिल्ली कैपिटल्स के प्रतिद्वंद्वी पंजाब किंग्स को मंगलवार को पुणे की यात्रा करनी थी, लेकिन उन्हें मुंबई में ही रहने के लिए कहा गया। पंजाब टीम के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें पुणे की यात्रा करनी थी, लेकिन हमें मुंबई में ही रहने के लिए कहा गया है।”
मार्श का कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद एक बार फिर आईपीएल पर खतरा मंडराने लगा। मार्श की शुरुआती रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी, लेकिन बाद की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। मार्श को गले में दर्द और हल्का बुखार था। मार्श में इस बीमारी के लक्षण दिखे थे और उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया लेकिन शुरुआती आरटी-पीसीआर जांच नतीजा नेगेटिव रहा था। आईपीएल बायो-बबल के बाहर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे है। बायो-बबल के अंदर भी वायरस का खतरा भी बढ़ गया है। पिछले सत्र में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा था। इसे सितंबर-अक्टूबर में यूएई में पूरा किया गया था। (एजेंसी)
Ipl 2022 dc vs pbks delhi capitals match against punjab shifted from pune to mumbai due to covid 19 cases
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ganesh Naik Marathi Language: रिक्शा लाइसेंस में मराठी अनिवार्यता पर गणेश नाईक का बयान, सरनाईक पर साधा निशाना
Apr 17, 2026 | 10:39 AMधमाके से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:31 AMDhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का धमाका जारी, 29वें दिन भी कमाई बरकरार, 1100 करोड़ रुपये का बनाया रिकॉर्ड
Apr 17, 2026 | 10:31 AMभंडारा में खौफनाक खुलासा: 7वीं-10वीं के छात्र भी ले रहे MD ड्रग्स? सांसद प्रशांत पडोले के दावे से मचा हड़कंप!
Apr 17, 2026 | 10:30 AMHair Fall Tips: आपके बालों को बर्बाद कर रहे हैं ये केमिकल्स! जानें कैसे चुनें अपने बालों के लिए बेस्ट शैंपू
Apr 17, 2026 | 10:23 AMIran युद्ध से अमेरिकी सेना वापस बुलाने का विपक्षी प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पूरी तरह से हुआ विफल
Apr 17, 2026 | 10:14 AMGold-Silver Price Today: सोना खरीदारों की मौज, 1 साल में गोल्ड ने दिया 60% रिटर्न, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट
Apr 17, 2026 | 10:11 AMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














