आज 23 जून को ही क्यों मनाया जाता अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व
23 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खेल, एकता और स्वास्थ्य का प्रतीक है। यह दिन सभी को सक्रिय जीवनशैली अपनाने और ओलंपिक मूल्यों उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नई दिल्ली: पूरे दुनिया आज अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया जाता है। एक ऐसा दिन जो सिर्फ खेलों का नहीं, बल्कि एकता, सम्मान और उत्कृष्टता की भावना का उत्सव है। हर साल 23 जून को मनाया जाने वाला यह दिन लोगों को न केवल शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उन्हें ओलंपिक मूल्यों को अपनाने का भी अवसर देता है।
इस दिन का आरंभ 23 जून 1894 से जुड़ा है, जब पेरिस स्थित सोरबोन विश्वविद्यालय में आधुनिक ओलंपिक खेलों की नींव रखने वाले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की स्थापना की गई थी। इसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में 1948 में पहला ओलंपिक दिवस आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य था खेलों के माध्यम से वैश्विक एकता को बढ़ावा देना।
दुनिया भर के लोग कई गतिविधियों में लेते हैं भाग
ओलंपिक दिवस अब एक वैश्विक आंदोलन का रूप ले चुका है। रनिंग इवेंट्स, साइकल रैलियाँ, फिटनेस चुनौतियां और वर्चुअल वर्कआउट्स जैसी गतिविधियों के माध्यम से दुनिया भर में लोग इसमें भाग लेते हैं। कई देश इस दिन को फिटनेस का उत्सव मानते हैं, जहां उम्र, पेशा या क्षमताएं कोई बाधा नहीं बनतीं सिर्फ खेलने और जुड़े रहने की भावना मायने रखती है।
सम्बंधित ख़बरें
Malaysian Cricket Association का बड़ा ऐलान, डेव व्हाटमोर को मिली अहम जिम्मेदारी
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
एंडरसन ने 20 साल के लड़के जैसी फुर्ती से उड़ाए होश, काउंटी चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बने
IPL 2026 के बीच CSK फैंस के लिए बड़ी खबर, चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुआ घातक कंगारू गेंदबाज
आज खेलों की शक्ति को पहचानने का दिन है
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस खेलों की शक्ति को पहचानने का दिन है। वह शक्ति जो लोगों को जोड़ती है, सीमाओं को मिटाती है और समाज में सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है। यह दिवस मित्रता, उत्कृष्टता और सम्मान जैसे ओलंपिक मूल्यों को आगे बढ़ाता है। यह आयोजन लोगों को स्वस्थ जीवन और नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने के लिए प्रेरित करता है। दुनिया के कई हिस्सों में इस दिन फन रन, खेल प्रतियोगिताएं, योग सत्र और शैक्षिक कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं, जिनका उद्देश्य है। खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाना।
इंग्लैंड की सरजमीं पर जसप्रीत बुमराह का नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
स्वंय को बेहतर बनाने की यात्रा भी है ओलंपिक दिवस
ओलंपिक दिवस यह याद दिलाता है कि खेल सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि स्वयं से बेहतर बनने की यात्रा है। चाहे आप आठ साल के हों या अस्सी के, मैदान सभी के लिए खुला है। असली जीत उस मुस्कान में है, जो खेलते वक्त चेहरे पर आती है। तो आइए, इस ओलंपिक दिवस पर हम संकल्प लें: दौड़ लगाएं- अपने आलस से, अपनी आदतों से और एक बेहतर स्वयं की ओर।
