-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Indias Strong Position Due To Ravindra Jadejas Stormy Innings Sri Lanka Scored 108 Runs For Four Wickets In The First Innings
रविंद्र जडेजा की तूफानी पारी से भारत की मजबूत स्थिति, श्रीलंका ने पहली पारी में चार विकेट पर बनाए 108 रन
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
मोहाली: आलराउंडर रविंद्र जडेजा की नाबाद 175 रन की धमाकेदार पारी से विशाल स्कोर बनाने वाले भारत ने शनिवार को यहां श्रीलंका को शुरू में ही चार झटके देकर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच पर दूसरे दिन ही अपना शिकंजा कस दिया। जडेजा के बड़े शतक तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से भारत ने चाय के विश्राम से ठीक पहले अपनी पहली पारी आठ विकेट पर 574 रन बनाकर समाप्त घोषित की। श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 108 रन बनाये हैं और वह अभी भारत से 466 रन पीछे है।
जडेजा (228 गेंदों पर नाबाद 175 रन) ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा किया और अपने करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके और तीन छक्के लगाकर श्रीलंकाई आक्रमण को मजाक बनाकर रख दिया। जडेजा ने रविचंद्रन अश्विन (82 गेंदों पर 61 रन) ने सातवें विकेट के लिये 130 रन जोड़े और फिर मोहम्मद शमी (34 गेंदों पर नाबाद 20) के साथ नौवें विकेट के लिये 103 रन की अटूट साझेदारी की। बायें हाथ के बल्लेबाज जडेजा के लिये यह शतक काफी मायने रखता है क्योंकि घुटने की चोट के कारण वह इस सत्र में चार टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाये थे।
That will be STUMPS on Day 2 of the 1st Test. Sri Lanka 108/4, trail #TeamIndia 574/8d by 466 runs. Scorecard – https://t.co/c2vTOXSGfx #INDvSL @Paytm pic.twitter.com/LqUs9xCxtc — BCCI (@BCCI) March 5, 2022
जडेजा ने मैच के बाद कहा, ‘‘कल मैंने नान स्ट्राइकर छोर से ऋषभ पंत (96) की बल्लेबाजी का आनंद उठाया। आज मैंने सहजता से बल्लेबाजी की। मैंने और अश्विन ने एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाया। पिच ने टर्न लेना शुरू कर दिया और इसे और टर्न लेना चाहिए।” बायें हाथ के स्पिनर जडेजा (30 रन देकर एक) ने इसके बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाया। उनकी तेजी से टर्न लेती गेंद को खेलने के लिये श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (28) बैकफुट पर गये लेकिन पूरी तरह से गच्चा खाकर पगबाधा आउट हो गये। इससे पहले अश्विन (21 रन देकर दो) ने लाहिरू थिरिमाने (17) को पगबाधा आउट किया था जिस पर श्रीलंका ने एक ‘रिव्यू’ भी गंवाया।
भारत को तीसरी सफलता उप कप्तान जसप्रीत बुमराह (20 रन देकर एक) ने दिलायी। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज (22) को पगबाधा आउट किया। अश्विन ने धनंजय डिसिल्वा (एक) को सीधी गेंद पर स्वीप करने की सजा दी। गेंद काफी टर्न ले रही जिससे श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिये खेल आगे बढ़ने के साथ अश्विन और जडेजा का सामना करना आसान नहीं होगा। स्टंप उखड़ने के समय पथुम निसांका 26 और चरित असलंका एक रन पर खेल रहे थे। भारत ने सुबह छह विकेट पर 357 रन से पारी आगे बढ़ायी। जडेजा और अश्विन ने सहजता से रन बटोरे जबकि श्रीलंका ने बेहद रक्षात्मक रवैया अपनाया। अश्विन ने उपमहाद्वीप की पिचों पर बल्लेबाजी में अपना अच्छा रिकार्ड बरकरार रखते हुए 12वां अर्धशतक जमाया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
इन दोनों के शानदार प्रयास से भारत ने पहले सत्र में 27 ओवरों में 111 रन जोड़े। दूसरे सत्र में शमी ने जडेजा का अच्छा साथ दिया। इन दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने पारी समाप्त करने की घोषणा की। जडेजा ने बेहतरीन खेल दिखाया। उनके शॉट दर्शनीय थी जो श्रीलंका के कमजोर आक्रमण की कलई खोल रहे थे। उन्होंने शतक पूरा होने के बाद अधिक खुलकर बल्लेबाजी की और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने रक्षात्मक क्षेत्ररक्षण लगाया जिससे पता लगता है कि उनकी टीम किस तरह से दबाव में है।
इसका असर यह हुआ कि जडेजा और अश्विन ने आसानी से एक दो रन बटोरे और बीच बीच में चौके भी लगाये। श्रीलंका को आखिर में लंबे इंतजार के बाद सुरंगा लखमल ने सफलता दिलायी जिनकी शार्ट पिच गेंद अश्विन के दस्ताने को चूमकर विकेटकीपर निरोसन डिकवेला के पास चली गयी। अश्विन ने अपनी पारी में आठ चौके लगाये। लेकिन इससे जडेजा पर असर नहीं पड़ा। उन्होंने लेसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद को कवर क्षेत्र में खेलकर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया और अपने चिर परिचित अंदाज में बल्ले को तलवार की तरह घुमाकर जश्न मनाया। भारत ने लंच के बाद जयंत यादव (दो) का विकेट गंवाया। (एजेंसी)
Indias strong position due to ravindra jadejas stormy innings sri lanka scored 108 runs for four wickets in the first innings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Jul 02, 2026 | 10:54 AMशक्तिपीठ हाईवे पर विधानसभा में चर्चा, जयंत पाटिल के सवाल का मंत्री भोसले ने दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 10:49 AMबेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














