-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Indias Screw In The Semi Finals Of The World Cup Trapped Here If This Happens Then Mithali Raj And Team Will Play Ahead
यहां फंसा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का पेंच, अगर ऐसा हुआ तभी मिताली राज एंड टीम खेलेगी आगे
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया के बाद साउथ अफ्रीका ने भी न्यूजीलैंड में खेले जा रहे ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। आज वेस्ट इंडीज के खिलाफ लीग स्टेज का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका फाइनल-4 में पहुंच गई है। ICC ODIW World Cup, 2022 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल उसके 9 पॉइंट्स हैं। अब, इस दौर में उसका आखिरी लीग मैच भारत के खिलाफ 27 मार्च को है। ऐसे में वेस्ट इंडीज बस यही दुआ कर रही होगी कि भारत को उस मुकाबले में हार मिल जाए।
गौरतलब है कि, आज के मैच के रद्द होने से साउथ अफ्रीका और वेस्ट इंडीज को 1-1 प्वाइंट मिला। इससे दक्षिण अफ्रीका के 6 मैचों में 9 पॉइंट्स हुए। साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली दूसरी टीम बन गई। वेस्ट इंडीज (West Indies) के लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं। वह इस ताज़ा टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेलकर 7 पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड और भारत पॉइंट्स टेबल में चौथे और पांचवें पायदान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
प्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
CWG 2026: पीएम मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बोले- जुनून और उत्कृष्टता की…
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी ने फिर जीता दिल, रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक के बाद मां को समर्पित किया खास सेलिब्रेशन
ऐसे फंस गया भारत का पेंच
ताज़ा आंकड़े बताते हैं कि, अब तक खेले गए मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम का नेट रन रेट (Net Run Rate England) अब भारत की तुलना में ज्यादा है। अब लीग स्टेज में उसकी आखिरी भिड़ंत भी कमजोर टीम मानी जाने वाली बांग्लादेश से है। लेकिन, टीम इंडिया अब 5वें पायदान पर है। पॉइंट्स टेबल में भारत की लीग स्टेज की आखिरी भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी। ऐसे में मिताली राज एंड कंपनी को साउथ अफ्रीका को हर हाल में हराना होगा। किसी कारण से यदि वह मैच रद्द भी हो जाए, तो भी भारत 7 पॉइंट्स के साथ पहुंच जाएगा, क्योंकि वेस्ट इंडीज का नेट रन रेट टीम इंडिया से कम है।
अब सेमीफाइनल में भारत की एंट्री के बस दो ही तरीके हैं। इसके अलावा यदि अगले मैच में साउथ अफ्रीका टीम इंडिया को धूल चटाने में कामयाब रहता है, टीम इंडिया का इस ताज़ा वर्ल्ड कप से पत्ता कट जाएगा। लेकिन, उम्मीदें बाकी हैं। प्रैक्टिस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था।
गौरतलब है कि, सेमीफाइनल के लिए 4 में से 2 टीमें पक्की हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका अब अंतिम-4 में आ चुकी हैं। अब तीसरे और चौथे पायदान के लिए वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और भारत के बीच घमासान होगा। लीग स्टेज के 4 मैच अभी बाकी हैं, जिसमें 27 मार्च को खेला जाने वाला मुकाबला भारत की किस्मत का फैसला करेगा।
शेड्यूल के मुताबिक, 27 मार्च, रविवार को पहले मुकाबले में इंग्लैंड की भिड़ंत बांग्लादेश से और दूसरे मुकाबले में भारत की जंग साउथ अफ्रीका से होगी। दोनों ही मुकाबले डिसाइडर हैं। अगर बांग्लादेश जीतकर उलटफेर करने में कामयाब हो जाती है, और टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से हार जाती है, तो दोनों के 6-6 पॉइंट्स हो जाएंगे। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड भी अगले शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। अगर, us भिड़ंत में न्यूजीलैंड पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होता है, तो उसके भी 6 पॉइंट्स हो जाएंगे। फिर फाइट होगी नेट रन रेट की।
आपको याद दिला दें कि, ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 के सेमीफाइनल मैच 30 और 31 मार्च को खेले जाएंगे। इसके बाद 3 अप्रैल को होगी खिताबी भिड़ंत।
Indias screw in the semi finals of the world cup trapped here if this happens then mithali raj and team will play ahead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMGadchiroli News: गडचिरोली में महाराष्ट्र बंद का व्यापक असर, छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन और रैलियां
Jul 24, 2026 | 02:23 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM













