- Hindi News »
- Sports »
- Indian Women Football Team Crushes Iraq 5 0 In Afc 2026 Qualifier
एशियाई कप 2026 में क्वालीफाई से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम, इराक को 5-0 दी मात
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में इराक को 5-0 से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान कायम रखा। टीम ने तीन मैचों में अब तक 22 गोल किए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
बैंकॉक (थाईलैंड): भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर में एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने अपने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान को और मजबूत कर लिया है और अब तक खेले गए तीनों मुकाबलों में जीत हासिल की है।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबले में कुल 22 गोल किए हैं और अपने खिलाफ एक भी गोल नहीं होने दिया है। एशियाई कप में भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम का फॉरवर्ड और डिफेंस काफी मजबूत दिख रहा है।
पहले हाफ में ही बना ली 2-0 की बढ़त
बुधवार को खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय महिला खिलाड़ियों ने इराक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। पहले हाफ में ही भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। मिडफील्डर संगिता बसफोर ने 14वें मिनट में शानदार गोल दागा, जिसके बाद 31वें मिनट में फॉरवर्ड मनीषा कल्याण ने एक और गोल करके बढ़त को दोगुना कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
Gagan Narang Birthday: पायलट बनने के सपने से लेकर शूटिंग तक का सफर, राइफल दिलाने के लिए पिता ने बेच दिया था घर
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: ‘बृजभूषण ने मेरा यौन उत्पीड़न किया, मैं उन 6 पीड़ितों में से एक हूं’
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
नागपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी का आगाज़: सुनेत्रा पवार बोलीं-अब तकनीक से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टिकेगा खेल
दूसरे हाफ में किया 3 और गोल
दूसरे हाफ में भारत का आक्रामक रवैया और भी अधिक तेज हो गया। 55वें मिनट में कार्तिका अंगामुथु ने तीसरा गोल दागा। इसके बाद फानजोबाम निर्मला देवी ने 68वें मिनट में चौथा और नोंगमाईथेम रतनबाला देवी ने 82वें मिनट में पांचवां गोल कर भारत की जीत को और भी बड़ा बना दिया।
भारतीय टीम ग्रुप बी के टॉप पर
भारतीय टीम ने अपने पहले दो मुकाबलों में मंगोलिया को 13-0 और तिमोर लेस्ते को 4-0 से हराया था। इस तीसरी जीत के साथ टीम के खाते में अब कुल नौ अंक हो गए हैं और गोल अंतर +22 है। भारत ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर है, वहीं थाईलैंड छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। थाईलैंड को अब मंगोलिया से भिड़ना है और इसके बाद शनिवार को वह भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगा। यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मैच साबित हो सकता है क्योंकि ग्रुप बी की विजेता टीम ही एएफसी महिला एशियाई कप 2026 के अगले दौर में प्रवेश करेगी।
अमनजोत ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी, कर दी विराट के रिकॉर्ड की बराबरी
अब सभी की निगाहें शनिवार को होने वाले भारत बनाम थाईलैंड मुकाबले पर टिकी हैं। यह मैच न केवल दोनों टीमों के लिए “करो या मरो” की स्थिति होगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि ग्रुप बी से कौन सी टीम एशियाई कप के अगले दौर में पहुंचेगी।
Indian women football team crushes iraq 5 0 in afc 2026 qualifier
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे के 23 गांवों की बदलेगी तस्वीर: पानी-सीवेज परियोजना के लिए ₹2 हजार करोड़ की मेगा योजना तैयार
May 07, 2026 | 02:33 PMBSF हेडक्वार्टर धमाके के बाद स्कूल में बम! जालंधर में मचा हड़कंप, सीएम मान को भी मिली जान से मारने की धमकी
May 07, 2026 | 02:31 PMKhalistani Gangs पर बड़ी कार्रवाई! कनाडा में एक्सटॉर्शन नेटवर्क का भंडाफोड़, वांटेड अपराधियों की लिस्टी जारी
May 07, 2026 | 02:30 PMMP Balwant Wankhade: अमरावती में बढ़ती बिजली कटौती पर सांसद सख्त; अधिकारियों को फील्ड पर उतरने के निर्देश
May 07, 2026 | 02:26 PMटीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
May 07, 2026 | 02:24 PMपश्चिम बंगाल हिंसा को केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा- दोषियों पर कार्रवाई होगी
May 07, 2026 | 02:22 PMVat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें सूत बांधने का सही तरीका
May 07, 2026 | 02:19 PMवीडियो गैलरी

Preity Zinta ने ‘सोल्जर’ के साथ शेयर किया मजेदार किस्सा, बीते दिनों को याद कर हुईं इमोशनल
May 07, 2026 | 01:33 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














