इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Open Athletics Meet 2025: बिहार में खेल का विस्तार हो रहा है। 19 जुलाई को बिहार में पहली बार इंडिया ओपन एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के अनेक हिस्सों से 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस दौरान कई खेल प्रतियोगिता होगी। जिसमें पुरुष के साथ महिला खिलाड़ी भी भाग लेंगी।
इस प्रतियोगिता में ओलंपियन किशोर जेना और करण पहल सहित देश के शीर्ष 400 एथलीट शनिवार को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट 2025 में भाग लेंगे। यह चैंपियनशिप पहली बार बिहार में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में बिहार एथलेटिक्स संघ द्वारा पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित की जाएगी।
इस मीट में कई शीर्ष राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 100 मीटर और 200 मीटर के पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अमिया मलिक, भाला फेंक में एशियाई रजत पदक विजेता सचिन यादव और हेप्टाथलॉन में दो बार की एशियाई कांस्य पदक विजेता पूर्णिमा हेम्ब्रम जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
इसके अलावा 100 मीटर और 200 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर, पोल वॉल्ट में रिकॉर्डधारी देव मीणा, तथा ओलंपियन और एशियाई पदक विजेता अंकिता ध्यानी भी ट्रैक पर उतरेंगे। एशियाई अंडर-18 चैंपियनशिप में भाला फेंक में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु जाखड़ भी इस प्रतियोगिता में एक्शन में नजर आएंगे।
इस चैंपियनशिप में रेस, स्प्रिंट, रिले रेस, स्टीपलचेज रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, डेकाथलॉन, हेप्टाथलॉन, मैराथन, और हाफ मैराथन जैसी कई प्रमुख प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें बिहार के साथ कई अन्य राज्य के खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाएंगे। इस मीट में बिहार में 23 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
क्र. संख्या | इवेंट | समय (IST) | ग्रुप | राउंड |
---|---|---|---|---|
101 | 10000 मीटर | सुबह 06:00 बजे | पुरुष | फाइनल 1 |
102 | 10000 मीटर | सुबह 06:40 बजे | महिला | फाइनल 2 |
103 | 1500 मीटर | सुबह 07:20 बजे | पुरुष | फाइनल 3 |
104 | 1500 मीटर | सुबह 07:30 बजे | महिला | फाइनल 4 |
105 | डिस्कस थ्रो (1.000 Kg) | सुबह 07:40 बजे | महिला | फाइनल 5 |
106 | ट्रिपल जम्प | सुबह 07:50 बजे | महिला | फाइनल 6 |
107 | 200 मीटर | सुबह 08:00 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस A |
108 | 200 मीटर | सुबह 08:07 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस B |
109 | 200 मीटर | सुबह 08:12 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस C |
110 | 200 मीटर | सुबह 08:20 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस D |
111 | 200 मीटर | सुबह 08:27 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस E |
112 | 200 मीटर | सुबह 08:35 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस F |
113 | 200 मीटर | सुबह 08:42 बजे | पुरुष | फाइनल 7 – रेस G |
114 | डिस्कस थ्रो (2.000 Kg) | सुबह 08:50 बजे | पुरुष | फाइनल 8 |
115 | 200 मीटर | सुबह 08:55 बजे | महिला | फाइनल 9 – रेस A |
116 | 200 मीटर | सुबह 09:02 बजे | महिला | फाइनल 9 – रेस B |
117 | ट्रिपल जम्प | सुबह 09:10 बजे | पुरुष | फाइनल 10 |
118 | लॉन्ग जम्प | दोपहर 03:30 बजे | पुरुष | फाइनल 11 |
119 | जैवलिन थ्रो (600g) | दोपहर 03:40 बजे | महिला | फाइनल 12 |
120 | शॉट पुट (7.260 Kg) | दोपहर 04:00 बजे | पुरुष | फाइनल 13 |
121 | 100 मीटर | शाम 04:30 बजे | महिला | फाइनल 14 – रेस A |
122 | 100 मीटर | शाम 04:37 बजे | महिला | फाइनल 14 – रेस B |
123 | 100 मीटर | शाम 04:45 बजे | महिला | फाइनल 14 – रेस C |
124 | शॉट पुट (4.000 Kg) | शाम 04:55 बजे | महिला | फाइनल 12 |
125 | 100 मीटर | शाम 05:00 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस A |
126 | 100 मीटर | शाम 05:07 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस B |
127 | 100 मीटर | शाम 05:15बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस C |
128 | 100 मीटर | शाम 05:22 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस D |
129 | 100 मीटर | शाम 05:30 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस E |
130 | 100 मीटर | शाम 05:37 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस F |
131 | 100 मीटर | शाम 05:45 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस G |
132 | 100 मीटर | शाम 05:52 बजे | पुरुष | फाइनल 16 – रेस H |
133 | जैवलिन थ्रो (800g) | शाम 06:00 बजे | पुरुष | फाइनल 17 |
134 | 400 मीटर | शाम 06:10 बजे | महिला | फाइनल 18 – रेस A |
135 | 400 मीटर | शाम 06:17 बजे | महिला | फाइनल 18 – रेस B |
136 | लॉन्ग जम्प | शाम 06:25 बजे | महिला | फाइनल 19 |
137 | 400 मीटर | शाम 06:30 बजे | पुरुष | फाइनल 20 – रेस A |
138 | 400 मीटर | शाम 06:37 बजे | पुरुष | फाइनल 20 – रेस B |
139 | 400 मीटर | शाम 06:45 बजे | पुरुष | फाइनल 20 – रेस C |
140 | 400 मीटर | शाम 06:52 बजे | पुरुष | फाइनल 20 – रेस D |
141 | 400 मीटर | रात 07:00 बजे | पुरुष | फाइनल 20 – रेस E |
142 | 800 मीटर | रात 07:10 बजे | महिला | फाइनल 21 |
143 | 800 मीटर | रात 07:20 बजे | पुरुष | फाइनल 22 – रेस A |
144 | 800 मीटर | रात 07:30 बजे | पुरुष | फाइनल 22 – रेस B |
145 | 5000 मीटर | रात 07:40 बजे | पुरुष | फाइनल 23 |
146 | 5000 मीटर | रात 08:00 बजे | महिला | फाइनल 24 |
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रन शंकरण ने कहा कि यह आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की विकेंद्रीकरण नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है कि देश के कोने-कोने में प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थानीय एथलीटों को अपने ही राज्य में राष्ट्रीय स्तर के मंच पर उतरने का मौका दिया जाए।
यह भी पढ़ें: ड्यूक बॉल की आलोचना के बाद कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, क्या होगा गेंद में बदलाव?
इंडियन ओपन एथलेटिक्स मीट (प्रेस कॉन्फ्रेंस)
रवींद्रन शंकरण (आईपीएस) ने कहा कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि बिहार जैसे राज्यों में खेल संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एएफआई की पहल से अब एथलीटों को दूर-दराज की जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा । उन्हें उनके ही घर के पास अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला मंच मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि पेरिस ओलंपिक की तर्ज पर पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक अत्याधुनिक एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया जाएगा। इस कदम से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पटना को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेज़बानी का अवसर भी मिलेगा।