- Hindi News »
- Sports »
- Indian Mens Hockey Team Third Womens Team Ninth In The Last Ranking Of The Year
वर्ष की आखिरी रैंकिंग में भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीसरे, महिला टीम नौवे स्थान पर
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian Men’s Hockey Team) वर्ष की आखिरी एफआईएच रैंकिंग (FIH Ranking) में तीसरे स्थान पर रही जबकि ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम (Indian Women’s Hockey Team) ने नौवें स्थान पर वर्ष का अंत किया।
टोक्यो में 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने वाली मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरूष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भी कांस्य पदक जीता। भारत 2296 . 04 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। एफआईएच प्रो लीग और ओलंपिक चैम्पियन बेल्जियम ने शीर्ष स्थान आस्ट्रेलिया को गंवा दिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा आज जारी रैंकिंग के अनुसार बेल्जियम 2632.12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि ओलंपिक रजत पदक विजेता आस्ट्रेलिया 2642.25 अंक लेकर शीर्ष पर है।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड (2234.33 अंक) चौथे और जर्मनी (2038.71) पांचवें स्थान पर है । अगले पांच स्थानों पर इंग्लैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन और मलेशिया है।एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी विजेता कोरिया 16वें, उपविजेता जापान 17वें और पाकिस्तान 18वें स्थान पर है। रानी रामपाल की कप्तानी वाली महिला हॉकी टीम 1810.32 अंक लेकर महिला टीमों की रैंकिंग में नौवें स्थान पर है।
एफआईएच प्रो लीग, यूरो चैम्पियनशिप और ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली नीदरलैंड टीम 3015.35 अंक लेकर शीर्ष पर है। दूसरे स्थान पर उससे 600 से भी अधिक अंक पीछे इंग्लैंड (2375.78) है। ओलंपिक रजत पदक विजेता अर्जेंटीना तीसरे (2361.28) स्थान पर है। आस्ट्रेलिया चौथे, जर्मनी पांचवें, स्पेन छठे स्थान पर है जबकि बेल्जियम सातवें, न्यूजीलैंड आठवें और चीन दसवें स्थान पर है। (एजेंसी)
Indian mens hockey team third womens team ninth in the last ranking of the year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम रेलवे का 71 वां रेल सप्ताह, जीएम ने बांटा 28 दक्षता शील्ड
May 09, 2026 | 07:47 PMGT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














