T20I में ईशान किशन ने रचा इतिहास, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के...

Ishan Kishan: ईशान किशन ने 20 गेंदों में अर्धशतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो पहले पावरप्ले के दौरान अर्धशतकीय पारी खेलने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Reaching 50 within Overs 1-6 for India in T20Is
ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Reaching 50 within Overs 1-6 for India in T20Is: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला भारत और नामीबिया के खिलाफ खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। नामीबिया के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। वो पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे नामीबिया के खिलाफ ईशान किशन ने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ईशान ने यह कारनामा पहले पावरप्ले में ही पूरा किया। ईशान ने जेजे स्मिट द्वारा फेंके गए भारत की पारी के छठे ओवर की छठी गेंद पर चौका लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। नामीबिया के खिलाफ ईशान ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए पहले छह ओवरों में 50 रन पूरा करने वाले अभिषेक शर्मा और रोहित शर्मा के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा ने 2007 से लेकर 2024 तक भारत के लिए 159 मुकाबले खेले। इस दौरान रोहित शर्मा ने पहले 6 ओवर में दो बार ही ऐसा कारनामा कर सके। वहीं अभिषेक शर्मा ने पहले 6 ओवर में तीन बार अपना पचासा पूरा किया। वहीं अब ईशान ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए पावरप्ले के अंदर दो अर्धशतकीय पारी खेली।

T20I में पहले पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा – 3 बार
  • रोहित शर्मा – 2 बार
  • ईशान किशन -2 बार
  • केएल राहुल – 1
  • यशस्वी जायसवाल – 1

गुरुवार को ईशान किशन ने 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की। यह पारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा संयुक्त रूप से चौथी सबसे तेज फिफ्टी है। ईशान की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

क्रमांक खिलाड़ी गेंदें विपक्षी टीम स्थान वर्ष
1 युवराज सिंह 12 इंग्लैंड डरबन 2007
2 केएल राहुल 18 स्कॉटलैंड दुबई 2021
3 रोहित शर्मा 19 ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइसलेट 2024
4 युवराज सिंह 20 ऑस्ट्रेलिया डरबन 2007
5 ईशान किशन 20 नामीबिया दिल्ली 2026

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का विश्व रिकॉर्ड अब भी पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवराज ने 19 सितंबर 2007 को डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर क्रिकेट इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया था। उस पारी में उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के भी जड़े थे, जो आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार क्षण है।

Navbharat Live
navbharatlive.com