- Hindi News »
- Sports »
- Indian Badminton Star Pv Sindhu Marriage Invite Master Blaster Sachin Tendulkar Her Fiancee Venkata Datta Sai
शादी का कार्ड लेकर न्यौता देने सचिन के घर पहुंची पीवी सिंधु, ये हैं उनके जीवन साथी
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वहीं वे हाल ही में टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर शादी का न्योता लेकर पहुंची।
- Written By: राहुल गोस्वामी

सचिन तेंदुलकर-पीवी सिंधु
नई दिल्ली: जहां देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वहीं वे हाल ही में टीम इंडिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के घर शादी का न्योता लेकर पहुंची। सिंधु के साथ उनके होने वाली पति वेंकट दत्ता साई भी मौजुद थे। वहीं इस मौके पर सचिन ने खुश होते हुए सिंधु को शुभकामनाएं देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।
इस बाबत सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साई के साथ एक तस्वीर शेयर भी करते हुए दोनों के लिए एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा कि, बैडमिंटन में स्कोर हमेशा ‘प्यार’ (love) से शुरू होता है, और वेंकट दत्ता साई के साथ आपकी खूबसूरत जर्नी ‘प्यार’ के साथ जारी रहे! हमें अपने खास दिन का हिस्सा बनने के लिए पर्सनली इनवाइट करने के लिए धन्यवाद। बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup: जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग साबित हुए ब्लेसिंग, ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद तेंदुलकर ने कही ये बात
Video: सचिन तेंदुलकर के घर गूंजेगी शहनाई, जानें कौन हैं अर्जुन की दुल्हनिया सानिया चंडोक?
सचिन के घर शादी की खुशियां, अर्जुन-सानिया की जोड़ी को बधाई देने आएंगे PM मोदी, तैयारियों में जुटा परिवार
विश्व कप जीतने के बाद स्वदेश लौटे कप्तान आयुष म्हात्रे, ‘मास्टर ब्लास्टर’ ने दिया ये खास गुरुमंत्र- VIDEO
In badminton, the score always starts with ‘love’, & your beautiful journey with Venkata Datta Sai ensures it continues with ‘love’ forever! ♥️🏸
Thank you for personally inviting us to be a part of your big day. Wishing you both a lifetime of smashing memories & endless rallies… pic.twitter.com/kXjgIjvQKY — Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 8, 2024
जानकारी दें कि, सिंधु के परिवार ने बीते दिनों ही उनकी शादी की बात को कंफर्म किया था। सिंधु आगामी 22 दिसंबर को शादी करेंगी। वे इस बाबत सचिन को न्योता देने पहुंचीं थीं। हालांकि, सिंधु के मैच के शेड्यूल को देखते हुए इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता है। फिलहाल उनकी शादी की तारीख 22 दिसंबर है। इसके बाद 24 दिसंबर को रिसप्शन का आयोजन होगा। सिंधु हैदराबाद में शादी करेंगी। हालांकि, शादी की तारीख को इस तरह से तय किया गया है कि सिंधू को जनवरी में अपनी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खेलों को फिर से शुरू करने का भरपूर समय मिल सके।
खेल की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सिंधु के होने वाले पति वेंकट दत्त साई एक कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वेंकट भी हैदराबाद से हैं और वे पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, उन्होंने अपने करियर के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को भी मैनेज किया है, जो कि JSW और GMR के स्वामित्व वाली टीम है।
Indian badminton star pv sindhu marriage invite master blaster sachin tendulkar her fiancee venkata datta sai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शहीद संतोष जगदाले की बेटी को सरकारी नौकरी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
Feb 16, 2026 | 09:53 PMयूपी के बाद अब बिहार में खुले में नहीं बिकेगा मांस, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नियम को लेकर क्या कहा?
Feb 16, 2026 | 09:52 PMUP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PMबिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PMकैसी महिलाएं घर-परिवार के लिए होती हैं साक्षात लक्ष्मी का रूप? जानिए आचार्य चाणक्य के विचार
Feb 16, 2026 | 09:43 PMफ़िलिस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन; 23 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, डेक्कन पुलिस की कार्रवाई
Feb 16, 2026 | 09:42 PMहेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM














