- Hindi News »
- Sports »
- Siraj Fined Head Also Sanctioned By Icc For Adelaide Confrontation India Vs Australia Border Gavaskar Trophy
मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड को मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने दी सख्त सजा
ICC on Travis Head Mohammed Siraj: आईसीसी ने मोहम्मद सिराज तथा ट्रेविस हेड को दोषी पाते हुए सजा दी है। इस मामले पर आईसीसी की तरफ से कहा गया कि इन दोनों प्लेयर्स ने आईसीसी के नियम 2.5 का उल्लंघन किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड को मैदान पर भिड़ना पड़ा भारी, ICC ने दी सख्त सजा
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत तो काफी पहले हो गई थी। लेकिन दोनों टीमों का बीच वो मुकाबला अब नजर आ रहा है, जिसके लिए यह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जानी जाती है। पहला टेस्ट पर्थ में भारत के नाम रहा था तो वहीं दूसरा डे-नाइट टेस्ट में कंगारू टीम ने जीत दर्ज की। वहीं एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच तू-तू मैं-मैं देखनो को मिली थी। अब इस मामले पर आईसीसी ने एक्शन लिया है।
दरअसल, सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया था। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं पाए और बोल्ड हुए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की शानदार पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद हालांकि सिराज अपना आपा खो बैठे और सिराज ने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय उनसे कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरम हो गया।
ICC ने लगाया जुर्माना
आईसीसी ने मोहम्मद सिराज तथा ट्रेविस हेड को दोषी पाते हुए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इस मामले पर आईसीसी की तरफ से कहा गया कि इन दोनों प्लेयर्स ने आईसीसी के नियम 2.5 का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं, आईसीसी ने ये बात भी माना है कि ट्रेविस हेड ने तो नियम 2.13 का भी उल्लंघन किया। इसके साथ ही सिराज तथा ट्रेविस हेड को एक एक डिमेरिट प्वाइंट्स दिया गया है। हालांकि दोनों खिलाड़ी के लिए राहत की बात यह है कि किसी को आगे किसी भी मैच के लिए प्रतिबंधित नहीं किया है। आईसीसी ने पहले ही बताया था कि दोनों प्लेयर्स की गलती है और अब सजा सुनाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!
हेड ने कहा- सिराज ने गलत समझा
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्रैविस हेड ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “मैंने उनसे कहा कि यह अच्छी गेंद थी। लेकिन सिराज ने मेरी बात को गलत समझा। अगर उन्हें ऐसा व्यवहार करना है तो क्यों नहीं।” बस उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया।
ट्रैविस हेड ने झूठ बोला – सिराज
ट्रैविस हेड के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मोहम्मद सिराज ने कहा, “ट्रैविस हेड ने जो गाली दी, वह गलत थी। आप टीवी पर देख सकते हैं कि मैंने उनका अपमान करने के लिए कुछ नहीं कहा। यह सिर्फ जश्न मनाने का एक तरीका था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो कुछ भी कहा, वह गलत है। हेड कह रहे हैं कि उन्होंने ‘वेल बॉल’ कहा, लेकिन यह कहीं से भी स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने मेरी गेंदबाजी की तारीफ करने के लिए कुछ कहा है। मैं सभी का सम्मान करता हूं, लेकिन जिस तरह से ट्रैविस हेड ने इस विषय को सबके सामने पेश किया, यह सही नहीं है।
खेल जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Siraj fined head also sanctioned by icc for adelaide confrontation india vs australia border gavaskar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
Feb 16, 2026 | 11:05 PMAUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री
Feb 16, 2026 | 10:39 PMइंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PMकर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!
Feb 16, 2026 | 10:00 PMमहिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए AI जरूरी, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विजया रहाटकर ने जताया विश्वास
Feb 16, 2026 | 10:00 PMप्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PMमादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने चला ‘AI दांव’, सीक्रेट मिशन में पहली बार ‘Claude’ का इस्तेमाल; बड़ा खुलासा
Feb 16, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM
Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM










