महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम सुपर-4 में पहुंची, सिंगापुर को 12-0 से रौंदा
Women’s Hockey Asia Cup 2025: महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने सिंगापुर को हराकर सुपर-4 में पहुंच गई है। भारतीय महिला टीम ने सिंगापुर को 12-0 से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला हॉकी टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Women’s Hockey Asia Cup 2025: महिला हॉकी एशिया कप की भी शुरुआत हो गई है। महिला हॉकी एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत रही है। भारतीय महिला टीम ने तीन मुकाबले में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर ली है। भारतीय महिला हॉकी टीम अपने दूसरे मैच में सिंगापुर को 12-0 से करारी शिकस्त दी। इससे पहले भारतीय टीम ने थाईलैंड को 11-0 से हराया था।
सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशिया कप के पूल बीच मैच में सिंगापुर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। भारत के लिए नवनीत कौर और मुमताज खान ने हैट्रिक गोल करने में कामयाब रही। वहीं नेहा ने दो, लालरेम्सियामी ने एक, शर्मिला देवी ने एक, उदिता ने एक और रुतुजा पिसल ने एक गोल दागे।
भारतीय टीम की आक्रामक शुरुआत
मुकाबले की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे ही मिनट में मुमताज़ खान ने जोरदार रिवर्स हिट से गोल कर खाता खोला। इसके बाद नेहा (11′) और लालरेम्सियामी (13′) ने तेजी से दो और गोल दागे। नवनीत कौर ने 14वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
PGA Tour: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब
कौन हैं दानिश मालेवार? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह मैदान पर उतारा, पर पहले ही मैच में नहीं चला बल्ला
60 दिन का खेल और अरबों डॉलर का साम्राज्य, निवेशकों की पहली पसंद बना IPL, दुनिया देख रही BCCI की ताकत
ODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
नवनीत और मुमताज ने लगाई हैट्रिक
दूसरे क्वार्टर में सिंगापुर ने कुछ देर तक बचाव किया, लेकिन नवनीत (20′, 28′) ने दो और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। उदिता (29′) ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारत ने हाफ टाइम तक 7-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
यह भी पढ़ें: महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ की आगाज, थाईलैंड को दी 11-0 से मात
तीसरे क्वार्टर में भारत ने पासिंग में शानदार तालमेल दिखाया। मुमताज़ (32′) ने दूसरा गोल किया और नेहा (38′) ने भी अपना दूसरा गोल जोड़ा। 39वें मिनट में मुमताज़ ने अपना तीसरा गोल कर भारत की ओर से दूसरी हैट्रिक पूरी की। तीसरे क्वार्टर के अंत में शर्मिला (45′) ने रिबाउंड पर गोल कर स्कोर 11-0 किया। चौथे क्वार्टर में रुतुजा पिसाल (53′) ने शानदार डिफ्लेक्शन से गोल कर भारत की जीत को और मजबूत किया।
भारत के लिए गोल करने वाली खिलाड़ी
| खिलाड़ी | गोल (मिनट) |
|---|---|
| मुमताज़ खान | 2′, 32′, 39′ (हैट्रिक) |
| नवनीत कौर | 14′, 20′, 28′ (हैट्रिक) |
| नेहा | 11′, 38′ (2 गोल) |
| लालरेम्सियामी | 13′ |
| उदिता | 29′ |
| शर्मिला | 45′ |
| रुतुजा पिसाल | 53′ |
विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज भारत ने अपने पहले मैच में थाईलैंड को 11-0 से हराया था, जबकि गत चैंपियन जापान के साथ 2-2 से ड्रॉ खेला था। सिंगापुर विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं और दोनों पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर चार की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को होने वाले फाइनल में खेलेंगी। एशिया कप विजेता टीमें बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले 2026 महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
