-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Will Have To Register A Win Against Bangladesh To Reach The Semi Finals Of The Womens World Cup
महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बांग्लादेश खिलाफ दर्ज करनी होगी जीत
- Written By: मृणाल पाठक

हैमिल्टन: अब तक उतार चढ़ाव वाला प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम (Indian Team) को आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल (ICC Women’s World Cup Semi-Finals) में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखने के लिए बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी भारतीय टीम अभी तक निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी है। उसने पांच मैचों में दो मैच जीते हैं लेकिन उसे तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा।
इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दोनों मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी थी। भारत की परेशानी यह है कि टीम इकाई के तौर पर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। कभी बल्लेबाज चलते तो गेंदबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाते और जब गेंदबाज उम्मीद जगाते हैं तब बल्लेबाज असफल हो जाते हैं।
आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ पिछले मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन गेंदबाज नहीं चले जिससे आस्ट्रेलियाई टीम ने 278 रन का रिकार्ड लक्ष्य हासिल कर दिया था। उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम 134 रन पर आउट हो गयी थी। भारत ने पिछले मैच में आलराउंडर दीप्ति शर्मा को बाहर करके शैफाली वर्मा को मौका दिया था लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
बल्लेबाजी में शानदार लय हासिल करने वाली हरमनप्रीत कौर का ऑफ स्पिनर के रूप में अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। यह देखना होगा कि बांग्लादेश के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के लिये शैफाली पर विश्वास बनाये रखा जाता है या यास्तिका भाटिया फिर स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करती हैं।
आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच का सकारात्मक पहलू कप्तान मिताली राज का फिर से रन बनाना रहा। वह इससे पहले दो मैचों में नहीं चल पायी थी। मंधाना भी बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेगी। भारत अब ऐसी स्थिति में है कि वह बांग्लादेश को हल्के से लेने की गलती कतई नहीं कर सकता है और आलराउंडर स्नेह राणा भी ऐसा मानती हैं।
स्नेह राणा ने कहा, ‘‘माहौल सकारात्मक है। हार के बाद मनोबल टूट जाता है लेकिन हम कल के मैच से पहले अच्छी मानसिक स्थिति में हैं। हम जीत के लिये खेलेंगे, रन रेट उसके बाद आता है।” उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश यहां तक अच्छे प्रदर्शन के दम पर पहुंचा है। वह लगातार सुधार कर रहा है। इस विश्व कप में कोई भी मैच आसान नहीं है।”
बांग्लादेश ने अब तक सभी टीम को कड़ी चुनौती दी है जबकि वह पाकिस्तान को हराने में सफल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में बांग्लादेश 141 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। उसकी गेंदबाजी अच्छी है लेकिन बल्लेबाजी उसके लिये चिंता का विषय है। बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि पिछले मैच में हमने जो गलतियां की थी, उन्हें न दोहराएं।”
टीम इस प्रकार हैं:
बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान), सलमा खातून, रुमाना अहमद, फरगना हक, जहांआरा आलम, शमीमा सुल्ताना, फहीमा खातून, ऋतु मोनी, मुर्शिदा खातून, नाहिदा अख्तर, शर्मिन अख्तर, लता मंडल, शोभना मोस्तरी, फरिहा तृष्णा, सुरैया आज़मिन, संजीदा अख्तर मेघला। भारत: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़ पूनम यादव। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6.30 बजे शुरू होगा।
India will have to register a win against bangladesh to reach the semi finals of the womens world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














