- Hindi News »
- Sports »
- India Vs South Africa 1st Test 2021 Inds Tour Of Sa Team India Bowler Deepak Chahar
साउथ अफ्रीका के मैदान में इस गेंदबाज ने सीरीज के पहले ही बरपाया कहर, क्या इसे मिलेगा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम में मौका
- Written By: सुभाष यादव

-विनय कुमार
भारतीय टेस्ट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत के धांसू कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain Indian Cricket Team) की कमान में टीम इंडिया कमर कस चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान में 26 दिसंबर से आरंभ होगा।
गौर करने वाली बात भी है कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत ने साउथ अफ्रीका की जमीन पर अब तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत है। ऐसे में अबकी बार कप्तान विराट कोहली की कमान में टीम इंडिया नया इतिहास रचना चाहेगी। और इसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में खूब पसीना बहा रहे हैं। साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट टीम के साथ स्टैंडअप बोलर के तौर पर गए दीपक चाहर (Deepak Chahar) भी प्रैक्टिस सेशन में अपनी गेंदबाजी की आग उगल रहे हैं। दीपक चाहर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बोलिंग करते नजर आ रहे हैं और टीम।इंडिया के बल्लेबाज भीगी बिल्ली से दिख रहे हैं। इस शेयर किए गए वीडियो में दीपक चाहर अपनी तेज़ गेंदबाज़ी की स्विंग से टीम इंडिया के नामचीन बल्लेबाजों को पानी पिलाते दिख रहे हैं।इस वीडियो को Instagram पर शेयर कर दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने कैप्शन लिखा, “Red Ball मजेदार है..”
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
IND-W vs SA-W: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का मिशन T20, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मुकाबला
IND vs SA: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका में अग्निपरीक्षा, 17 अप्रैल से 5 टी20 मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दीपक चाहर की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो पर चाहनेवालों के खूब कमेंट भी आ रहे हैं। गौरतलब है कि दीपक चाहर अब तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। लेकिन, ODI और T20I में उन्होंने अपनी गेंदबाजी की धार का लोहा ज़रूर मनवाया है। भारत के इस उगते हुए सूरज ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में खेले 5 वनडे मैचों में 6 विकेट, 17 T20 इंटरनेशनल में 23 विकेट हासिल कर चुके हैं। ओवरऑल T20 मैचों की बात की जाए तो उन्होंने अब तक कुल 115 T20 मैचों में 131 विकेट हासिल किए हैं।
T20 इंटरनेशनल में हैट्रिक का जलवा
अंतरराष्ट्रीय T20 Cricket का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि दीपक चाहर (Deepak Chahar) T20I में हैट्रिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बोलर हैं। उन्होंने यह कीर्तिमान नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए T20 मैच (India vs Bangladesh T20 Match Nagpur) में हासिल किया था। गौरतलब है कि उन्होंने 2019 में नागपुर में खेले गए उस मैच में बांग्लादेश के 6 विकेट हासिल किए थे।
IPL MEGA AUCTION में लग सकती है बड़ी बोली
IPL Mega Auction जनवरी 2022 के चौथेे हफ्ते में होने की संभावना है। माना जा रहा है कीट इस नीलामी में दीपक चाहर पर बड़ी बोली लग सकती है। हालांकि, उनकी पिछली टीम Chennai Super Kings (CSK) ने दीपक चाहर को रिटेन नहीं किया है। बल्कि, मेगा नीलामी में वो बड़ी महंगी कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।
India vs south africa 1st test 2021 inds tour of sa team india bowler deepak chahar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 06:18 PMLIC HFL में जूनियर असिस्टेंट के 180 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Apr 23, 2026 | 06:18 PMपाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार
Apr 23, 2026 | 06:17 PMमहाभारत का युद्ध कहाँ हुआ था? जानिए वो जगह जो आज भी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है
Apr 23, 2026 | 06:13 PMपुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
Apr 23, 2026 | 06:09 PMअकोला में मानसून में निर्बाध बिजली के लिए महावितरण का ‘देखभाल अभियान’ तेज; 352 फीडरों पर काम पूरा
Apr 23, 2026 | 06:05 PMबंगाल चुनाव: पहले चरण में रणक्षेत्र बना पश्चिम बंगाल, उम्मीदवारों पर हमला और पथराव; मतदान के दौरान भारी हिंसा
Apr 23, 2026 | 06:01 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














