Food For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स

Food For Skin: उम्र के साथ झुर्रियों का आना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ भारतीय खाद्य पदार्थ हाइड्रेशन बढ़ाकर, स्किन को सही पोषक तत्व देते है। ये कोई अनोखी या महंगी चीजें नहीं हैं, बल्कि रसोई में आसानी से मिलने वाली साधारण सामग्री हैं।
food-for-skin-anti-aging-superfoods
स्किन केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
Updated on: 
Desi Ghee
देसी घी सिर्फ स्वाद के लिए नहीं होता। यह शरीर को विटामिन A और E प्रदान करता है। कोलेजिन प्रोटीन बनाने में भी सहायक है। कोलेजन स्किन को फर्म बनाता है। घी के हेल्दी फ़ैट्स अंदर से रूखेपन को दूर करते हैं। रोज़ाना थोड़ी मात्रा में घी खाना बेहद फायदेमंद होता है।
Green tea for skin
यदि आप असमय आने वाली झुर्रियों से परेशान हैं, तो अपनी सुबह की चाय या कॉफी को ग्रीन टी से रिप्लेस कर सकते हैं। ग्रीन टी में कैटेचिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने का काम करता है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को फ्री-डैमेज से बचाता है।
Amla For skin
आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जिसकी आपके शरीर को कोलेजन बनाने और उसे सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरत होती है। कोलेजन का मतलब है फाइन लाइन्स कम होना और बेहतर स्किन इलास्टिसिटी। आंवला प्रदूषण और तनाव से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं, इसका जूस पी सकते हैं या इसकी चटपटी चटनी बना सकते हैं।
Sweet potato
शकरकंद में नैचुरली बीटा-कैरोटीन होता है, जो आपकी त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस ही झुर्रियों और बारीक रेखाओं का कारण है। शरीर में जाकर ये विटामिन A में बदल जाते हैं, जो त्वचा को बेहतर बनाते हैं।
Pumpkin seeds
पंपकिन सीड्स में जिंक, विटामिन E और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो स्किन को रिपेयर करने का काम करता है। ये आपकी स्किन के स्किन बैरियर को मजबूत बनाए रखने और पहले से मौजूद कोलेजन को सपोर्ट करने में भी मदद करते हैं। आप इन्हें भूनकर स्नैक की तरह खा सकते हैं या पोहा या सलाद में मिला सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com