-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- India Vs New Zealand Venkatesh Iyer Had Fever In Childhood Australia Defeat India
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल किए गए वेंकटेश अय्यर के पिता ने सुनाया बचपन यह किस्सा, जब उनके बेटे को इस वजह से आ गया था बुखार
- Written By: सुभाष यादव

वेंकटेश अय्यर (Photo Credits-Twitter)
इंदौर: आईपीएल (Indian Premier League) में चमकने के बाद भारतीय टी20 टीम में शामिल किए गए हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) बचपन से पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की बल्लेबाजी के मुरीद रहे हैं और जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में गांगुली के ज्यादा रन नहीं बना पाने से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा था, तो गहरी मायूसी के बाद नन्हें वेंकटेश को बुखार आ गया था।
भारतीय क्रिकेट के प्रति अपने 26 साल के बेटे के जुनून को याद करते हुए उनके पिता राजशेखरन अय्यर ने बुधवार को ‘‘पीटीआई-भाषा” से यह संस्मरण साझा किया। वेंकटेश को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। राजशेखरन ने बताया, “मेरे बेटे को छह-सात साल की उम्र से ही क्रिकेट से गहरा लगाव हो गया था। वह बचपन से गांगुली का बड़ा प्रशंसक रहा है। गांगुली से प्रेरित होकर उसने उन्हीं की तरह बाएं हाथ से बल्लेबाजी शुरू की।” वह याद करते हैं,”वेंकटेश बचपन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देख रहा था जिसमें भारत की हार हुई थी और उसके पसंदीदा बल्लेबाज गांगुली भी ज्यादा रन नहीं बना सके थे। इससे वेंकटेश बहुत दुखी हुआ था और उसे बुखार भी आ गया था। तब मुझे महसूस हुआ कि मेरा बेटा भारतीय क्रिकेट को लेकर बहुत गंभीर है।”
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
राजशेखरन ने बताया कि क्रिकेट के प्रति इस दीवानगी को देखने के बाद उन्होंने अपने बेटे को प्रशिक्षण के लिए अच्छे क्लबों में भेजा और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्य से वेंकटेश को अच्छे प्रशिक्षक मिले। पहले इंदौर के महाराजा यशवंतराव क्रिकेट क्लब (एमवायसीसी) के कोच दिनेश शर्मा और बाद में मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित ने मेरे बेटे के कौशल को उभारा।” वेंकटेश के पिता बताते हैं कि क्रिकेट के जुनून के बावजूद उनके बेटे ने अपनी पढ़ाई से कभी समझौता नहीं किया।
उन्होंने बताया, ‘‘मेरे बेटे ने वाणिज्य विषय से स्नातक की उपाधि हासिल की है। वह आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई करना चाहता था। लेकिन क्रिकेट की व्यस्तताओं के चलते ऐसा नहीं कर सका। हालांकि, अपनी मां के मार्गदर्शन के मुताबिक उसने वित्त विषय में एमबीए की उपाधि हासिल की।”
गौरतलब है कि वेंकटेश अय्यर के साथ ही इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान (24) ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। दोनों युवा खिलाड़ियों के इस चयन से स्थानीय क्रिकेट जगत में जश्न का माहौल है। बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले ने अय्यर और खान को भारतीय टीम में चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि दोनों उभरते सितारों को क्रिकेट के आकाश में चमकने का सुनहरा मौका मिला है।
उन्होंने कहा, ‘‘टी20 विश्व कप में भारत का सफर समाप्त होने के बाद देश की टीम में स्वाभाविक प्रक्रिया के तहत नये चेहरों को मौका दिया गया है। ऐसे में अय्यर और खान को इस मौके को अच्छी तरह भुनाने की कोशिश करनी चाहिए।” मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले पूर्व क्रिकेटर अमय खुरासिया ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किए जाने पर अय्यर और खान को बधाई दी है। (एजेंसी)
India vs new zealand venkatesh iyer had fever in childhood australia defeat india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन थे DY Patil? खुद इंजीनियर नहीं बने पर, लाखों इंजीनियरों का सपना किया पूरा, खड़ा किया सबसे बड़ा एजुकेशन हब
Aug 04, 2026 | 06:27 PMEkadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Aug 04, 2026 | 06:20 PMसेंट्रल रेलवे का कड़ा रुख, बेटिकट यात्रा और महिला कोच में अवैध एंट्री पर भारी जुर्माना, जानें ये नए नियम
Aug 04, 2026 | 06:20 PMउफनते नाले को पार करना पड़ा भारी! देखते ही देखते पानी में फंस गई कार, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो
Aug 04, 2026 | 06:19 PMपाकिस्तान का पाखंड बेनकाब, POK के चुनाव को भारत ने बताया दिखावा; MEA ने कहा- अब तक 90 लोगों की हुई मौत
Aug 04, 2026 | 06:13 PMAkola News: अकोला में सुरक्षा गार्ड पर टूटी शराब की बोतल से हमला, दो आरोपी नामजद
Aug 04, 2026 | 06:04 PMयादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान
Aug 04, 2026 | 05:57 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














