- Hindi News »
- Sports »
- India Open 2025 Eyes On Satwiksairaj Rankireddy Chirag Shetty And Pv Sindhu
India Open: भारत ने टूर्नामेंट के लिए उतारा सबसे बड़ा दल, सात्विक और चिराग के अलावा पीवी सिंधु पर भी होंगी नजरें
इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा उतारा है। यह टूर्नामेंट मंगलवार 14 जनवरी से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सात्विक- चिराग और पीवी सिंधू (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: बैडमिंटन का सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपना सबसे बड़ा उतारा है। यह टूर्नामेंट मंगलवार 14 जनवरी से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें होंगी। इन दिनों सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के अलावा पीवी सिंधु पर भी सभी की नजरें रहेगी। भारतीय खिलाड़ियों को पिछले दो सत्रों से इस टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। भारत का 41 सदस्यीय दल इस कमी को पूरा करने के साथ छह महीने पहले पेरिस ओलंपिक में खराब प्रदर्शन के बाद अपनी गलतियों को सुधारने के इरादे से उतरेगा ।
भारत को सात्विक और चिराग से काफी उम्मीदें हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक पुरूष युगल टीम ने 2022 इंडिया ओपन जीता था और 2025 सत्र में पिछले सप्ताह मलेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर अच्छी शुरूआत की। पेरिस ओलंपिक की निराशा के बावजूद चिराग और सात्विक पिछले दो साल में भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। चाइना मास्टर्स 2024 सेमीफाइनल खेल चुके सात्विक और चिराग का सामना पहले दौर में मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन ती से होगा।
पीवी सिंधु विवाह के बाद पहला टूर्नामेंट खेलेगी। हैदराबाद की 29 वर्ष की सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीता था लेकिन उसमे अधिकांश भारतीय खिलाड़ी ही खेले थे। सिंधू का सामना पहले दौर में अनुपमा उपाध्याय से होगा। वह आगे जापान की तोमोका मियाजाकी से खेल सकती है जिसने उन्हें पिछले साल स्विस ओपन में हराया था
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में घंटों फंसे रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद लिखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात
दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल
इजरायल-ईरान जंग की जद में आई पीवी सिंधु…दुबई एयरपोर्ट पर घंटो से फंसी, सोशल मीडिया पर बताया कैसे हैं हालात
PV Sindhu ने फिर रचा इतिहास, महिला बैडमिंटन में यह ‘महारिकॉर्ड’ बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
इंदिरा गांधी स्टेडियम में केडी जाधव इंडोर हॉल में होने वाले टूर्नामेंट में ओलंपिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन, अन सी यंग और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी शि युकी जैसे धुरंधर दौड़ में हैं। भारतीयों में प्रियांशु राजावत को पहले दौर में छठी वरीयता प्राप्त जापान के कोडाइ नाराओका से जबकि मालविका बंसोड को तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की युइ हान से खेलना है। आकर्षि कश्यप का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा ।
महिला युगल में भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की टक्कर जापान की अरिसा इगाराशी और अयाको साकुरामोतो से होगी । वहीं तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा का सामना ब्रिटेन की चोले कोने और एस्टेले वान लीयुवेन से होगा ।
India open 2025 eyes on satwiksairaj rankireddy chirag shetty and pv sindhu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो पर भड़के लोग, एक्शन की मांग तेज
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMभंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
Apr 03, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














