Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बाद वायरल हुआ उनका ‘नमस्ते’ सेलिब्रेशन, कप्तान रोहित शर्मा ने भी बजाई जमकर ताली

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Feb 21, 2022 | 12:57 PM

PIC: Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI ODI and T20 Series) के दोनों सीरीज काफी शानदार रहा। यह सीरीज भारतीय टीम (Indian Team) के लिए बेहतरीन रहा, क्योंकि इस दौरान टीम ने वनडे और टी20 सीरीज में शानदार जीत हासिल की। इन दोनों ही सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज की एक न चलने दी और क्लीन स्वीप कर मेहमान टीम को विदा किया। 

कोलकाता में खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत दर्ज की। इस आखिरी मुकाबले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर बढ़ाया था। उनकी अर्धशतकीय पारी के बाद जिस तरह उन्होंने जश्न मनाया वो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो गया। 

दरअसल, भारतीय टीम जब संकट में थी, उस समय सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर ऊपर चढ़ाया। उन्होंने महज़ 31 बॉल में 65 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 7 छक्के आए, जिसने मैच का रुख पूरी तरह से बदल दिया। अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने पिच पर खड़े होकर ही ड्रेसिंग रूम की तरफ नमस्ते सेलिब्रेशन (Suryakumar Yadav Namaste Celebration) किया। जहां बैठे कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और टीम के अन्य खिलाड़ियों ने जमकर तालियां बजाई। 

pic.twitter.com/UNUfkV8G1Z — Sports Hustle (@SportsHustle3) February 20, 2022

सूर्यकुमार यादव का यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। जिसे देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनका यह अनोखा जश्न देख हर कोई बेहद खुश है। भारत की इस जीत ने टीम इंडिया की शान बढ़ा दी है। वहीं इस वायरल वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है। जहां सूर्यकुमार के फैंस इसे खूब लाइक कर रहे हैं।

Gratitude @surya_14kumar ? pic.twitter.com/5j2ZdQTMks — Royce ? (@Elegance__45) February 20, 2022

बता दें कि, कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का कनेक्शन काफी पुराना है। आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और सूर्यकुमार यादव ने उनके अंडर खेलकर ही अपना करियर काफी ऊंचा कर पाए हैं। मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का स्कोर 100 पर चार विकेट था। जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने भारत की पारी संभाली और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दोनों ने सिर्फ 6 ओवर में 90 रन बना डाले। उनकी इस साझेदारी ने मैच का रुख ही बदल डाला। 

भारत ने इस आखिरी मुकाबले में 184 रन की पारी खेली। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 167 रन ही बना पाई थी। इसी के साथ भारत ने यह मुकाबला 17 रनों से अपने नाम किया। साथ ही टी-20 सीरीज़ पर भी 3-0 से कब्जा किया। ज्ञात हो कि भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज़ पर भी 3-0 से जीत हासिल की थी। इसी के साथ भारत ने दोनों ही सीरीज में शानदार पारी खेल मेहमान टीम का सूपड़ा सार कर दिया। इस टी20 सीरीज के जीत के साथ ही टीम इंडिया टी-20 की रैंकिंग में नंबर एक भी बन गई है। 

Ind vs wi 3rd t20 suryakumar yadav namaste celebration went viral captain rohit sharma and team clapped

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2022 | 12:57 PM

Topics:  

  • Captain Rohit Sharma
  • Cricket News
  • IND Vs WI
  • India vs West Indies
  • KL Rahul
  • Rohit Sharma
  • Sports
  • Suryakumar Yadav
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs WI: टेस्ट में चमके केएल राहुल, अर्धशतक के साथ गावस्कर-सहवाग की इस खास लिस्ट में हुए शामिल

2

कैरेबियाई टीम के लिए पहले दिन काल बने सिराज-राहुल, एक ने गेंद तो दूसरे ने बल्ले से मचाया धमाल

3

नामीबिया ने टी-20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, ग्लोबल मंच पर टीम दमदार प्रदर्शन के लिए बेताब

4

IND vs WI: बुमराह की आग उगलती गेंदों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों के उड़ाए बल्लेबाजों के होश- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.