IND vs WI: बुमराह की आग उगलती गेंदों ने कैरेबियाई बल्लेबाजों के उड़ाए बल्लेबाजों के होश- VIDEO
Jasprit Bumrah 2 Fiery Deliveries: जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। उनकी यॉर्कर गेंदों के सामने बल्लेबाज टिक नहीं पाए और उन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs West Indies 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। बुमराह की यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ ने विंडीज के बल्लेबाजों को पूरी तरह परेशान किया। उनकी गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 162 रन पर ढेर हो गई। बुमराह ने इस पारी में कुल तीन विकेट झटके और दो बेहतरीन यॉर्कर गेंदों पर विकेट लिए। इन गेंदों का वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दो बेहतरीन गेंदें और समान रिजल्ट।
जस्टिन ग्रीव्स को किया क्लीन बोल्ड
जसप्रीत बुमराह ने 39वां ओवर फेंका। इस ओवर की आखिरी गेंद पर जस्टिन ग्रीव्स क्लीन बोल्ड हो गए। बुमराह की यॉर्कर गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गिरी और स्टंप उड़ा दिया। ग्रीव्स बस गेंद को देखते रह गए और थोड़ी देर क्रीज पर खड़े जैसे यह क्या हुआ। मैच में ग्रीव्स ने कुल 32 रन बनाए।
Two fiery deliveries, two similar results 🔥🔥 Jasprit Bumrah, you absolute beauty!#TeamIndia @IDFCfirstbank | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/JNcPGJxK8I — BCCI (@BCCI) October 2, 2025
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
ओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
जोहान लेने भी हुए आउट
बुमराह ने 41वें ओवर में सटीक यॉर्कर फेंकी। इस ओवर की पहली गेंद नो-बॉल थी, लेकिन इसके बाद लीगल डिलीवरी पर बुमराह ने जोहान लेने को भी आउट किया। गेंद उनके डिफेंस को भेदते हुए ऑफ और मिडिल स्टंप पर जा लगी। जोहान ने इस ओवर में केवल 1 रन बनाया और बुमराह की गेंदबाजी देखकर हैरान रह गए।
The Bumrah ™ yorker & Justin Greaves had no answer to it! 🎯 He cleaned up Johann Layne in his next over & completed his 50th Test wicket at home 👏 Catch the LIVE action ➡ https://t.co/Ju76dqhTdq #INDvWI 1st Test, Day 1 👉 LIVE NOW on Star Sports & JioHotstar pic.twitter.com/dsQgSWsBR5 — Star Sports (@StarSportsIndia) October 2, 2025
मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव का योगदान
वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि शाई होप 26 और कप्तान रोस्टन चेज़ 24 रन पर ही आउट हो गए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और 14 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा बुमराह ने तीन विकेट और कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके।
ये भी पढ़ें: WTC में जसप्रीत बुमराह का कमाल, रचा इतिहास, भारत में ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने
भारतीय गेंदबाजों का दबदबा
पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों की लाइन, लेंथ और यॉर्कर की सटीकता ने वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। बुमराह, सिराज और कुलदीप की शानदार गेंदबाजी ने विपक्षी टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त कर दी। अब सबकी नजरें भारत की पहली पारी के बल्लेबाजी प्रदर्शन पर हैं।
