-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Sri Lanka T20 Series Shivam Mavi Maiden Call Up In Hardik Pandya Led Team India Vs Sri Lanaka 3 Match T20 Series
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में होगी इस युवा पेसर की एंट्री, IPL में कई बार दिखा चुका है जादू
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka T20 Series) के बीच 3 जनवरी से टी20 और वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वहीं, टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है। टी20 और वनडे टीम में कई बदलाव हुए हैं।
बल्लेबाज विकेटकीपर ऋषभ पंत को इन दोनों सीरीज में जगह नहीं मिली है। वहीं, केएल राहुल से वनडे टीम की उप कप्तानी भी छीन ली गई है। टी20 सीरीज में राहुल नज़र नहीं आने वाले हैं। शिखर धवन को भी वनडे टीम से बाहर किया गया है। इन सब में एक नए खिलाड़ी को अपना हुनर दिखाने का मौका मिला है। युवा पेसर शिवम मावी पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है।
उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से सबको हैरान कर दिया था। मावी को हाल में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 ऑक्शन में 6 करोड़ रुपये में ख़रीदा था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
जांघ की चोट ने बिगाड़ा हार्दिक पंड्या और टीम इंडिया का पूरा प्लान, भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हुए बाहर
उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए शिवम मावी ने 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 44 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट के 36 मैचों में उनके नाम 59 विकेट दर्ज हैं। 46 टी20 मैचों में मावी ने 46 विकेट चटकाए हैं।
भारत की टी20 टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल उमरान मलिक, शिवम मावी, मुकेश कुमार।
Ind vs sri lanka t20 series shivam mavi maiden call up in hardik pandya led team india vs sri lanaka 3 match t20 series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hyperlocal Foods Of India: भारत के इन लोकल फूड्स का स्वाद नहीं चखा, तो बहुत कुछ मिस कर दिया
Jun 26, 2026 | 11:48 AMसांसद संजय दीना पाटिल ने मांगी माफी, पाला बदलने वाले सवाल पर पत्रकारों को दी थी धमकी, जानें पूरा मामला
Jun 26, 2026 | 11:43 AM‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी
Jun 26, 2026 | 11:38 AMभिवंडी में अमेजन के गोदाम पर एफडीए का छापा, 1.5 टन एक्सपायर खाद्य पदार्थ जब्त, एफआईआर दर्ज
Jun 26, 2026 | 11:29 AMग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पत्रकारों से तीखी नोकझोंक, कहा- हमने बहुत पत्रकार देखे हैं
Jun 26, 2026 | 11:24 AMवैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
Jun 26, 2026 | 11:22 AM‘चांदी की ईंट और 1 करोड़ रुपये कहां गए?’; राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संजय राउत का ट्रस्ट से तीखा सवाल
Jun 26, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














