Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास, ‘इस’ मामले में सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Sep 12, 2023 | 09:06 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्‍ली: भारत ने सोमवार को एशिया कप (Asia Cup 2023) में सुपर चार मुकाबले में पाकिस्तान (India vs Pakistan) को 228 रन से हराया। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने 5 विकेट लेकर इतिहास रचा है। उन्होंने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह कारनामा कर दिखाया है। 

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 ओवर के 25 रन देकर पांच विकेट लिए। इसके साथ ही कुलदीप यादव वनडे एशिया कप में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बने। खास बात यह है कि, वनडे एशिया कप में 35 साल के बाद भारतीय गेंदबाज एक पारी में पांच विकेट लेने में कामयाब हुआ।

A brilliant spell ? Kuldeep Yadav is the first Indian spinner after Sachin Tendulkar to take a five-wicket haul in men’s ODIs against Pakistan ?#AsiaCup2023 | #PAKvIND pic.twitter.com/ie0PJAQzVW — ICC (@ICC) September 11, 2023

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने के मामले में कुलदीप यादव दूसरे नंबर पर हैं। इससे पहले अरशद अयूब ने यह कारनामा किया था। उन्होंने ढाका में 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 21 रन देकर पांच विकेट लिए थे। कुलदीप यादव 25 रन देकर 5 विकेट लिए है, इसके साथ ही वह दूसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण

‘जीतेगा भई जीतेगा, इंडिया जीतेगा’… हार के बाद भी पाकिस्तानी फैन ने लगाए भारत की जीत के नारे

भारत-पाक मैच से पहले राष्ट्रगान पर रुकी महिला, वीडियो ने जीता लाखों का दिल

T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण

खास बात यह है कि, उन्होंने इस मामले में मास्टर ब्लॉकस्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पछाड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने 2005 में कोच्‍च‍ि में पाकिस्‍तान के खिलाफ 50 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे। बता दें कि, कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के फखर जमान (27), आघा सलमान (23), इफ्तिखार अहमद (23), शादाब खान (6) और फहीम अशरफ (4) को आउट कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

Ind vs pak kuldeep yadav extremely happy with 5 wicket haul vs pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2023 | 09:06 AM

Topics:  

  • India vs Pakistan
  • Sachin Tendulkar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.