फिर भिड़ेंगी भारत-पाकिस्तान की टीम, अब क्रिकेट नहीं हॉकी के मैदान पर होगी जंग, खिलाड़ियों के बीच होगा हैंडशेक?
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान की टक्कर हर बार खास होती है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा हराया था, अब दोनों टीमें FIH हॉकी वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत और पाकिस्तान के फैंस का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan Hockey Match: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक हालात भले ही सामान्य नहीं हैं, लेकिन खेल के मैदान पर दोनों टीमें अक्सर आमने-सामने होती रहती हैं। हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिला था, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर दोनों देशों की टीमें FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भिड़ने के लिए तैयार हैं।
ग्रुप D में साथ हैं भारत और पाकिस्तान
नीदरलैंड के एम्स्टरडैम स्थित वगेनेर स्टेडियम में आयोजित समारोह के दौरान इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन ने टूर्नामेंट के ग्रुप्स का ऐलान किया। भारतीय टीम को ग्रुप D में रखा गया है, जहां उनके साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स की टीम मौजूद है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच एक और रोमांचक मुकाबला तय माना जा रहा है।
इन देशों में होगा आयोजन
इस बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी नीदरलैंड और बेल्जियम संयुक्त रूप से करेंगे। भारतीय टीम के सभी मैच नीदरलैंड में खेले जाएंगे। वहीं पूरे टूर्नामेंट का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। क्रिकेट में हाल के समय में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक को लेकर विवाद भी देखने को मिला है, ऐसे में हॉकी में यह दृश्य कैसा रहेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए आगे आई 117 हस्तियां, PM मोदी और शहबाज शरीफ को लिखी चिट्ठी
IND vs ENG Hockey: आखिरी 2 सेकंड का ड्रामा, अंपायर का फैसला बदला और शूट-आउट में अंग्रेजों को चटाई धूल
पाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
FIH हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप
- पूल A: नीदरलैंड, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
- पूल B: बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
- पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, साउथ अफ्रीका
- पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स
वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के ग्रुप भी घोषित
पुरुष टूर्नामेंट के साथ-साथ महिला FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप्स का भी ऐलान किया गया। यह टूर्नामेंट 15 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम को भी ग्रुप D में रखा गया है, जहां चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। महिला टीम के सभी मैच भी नीदरलैंड में ही आयोजित होंगे।
ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुआ जबरदस्त फायदा, इस भारतीय खिलाड़ी को छोड़ा पीछे
वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप
- पूल A: नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
- पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, अमेरिका, स्कॉटलैंड
- पूल C: बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
- पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका
