आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने रचा था इतिहास, 2012 में पूरा किया था शतकों का शतक
On This Day In 2012: सचिन तेंदुलकर आज ही के दिन 16 मार्च 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपना इंटरनेशनल करियर में 100वां शतक पूरा किया था। यह उनका आखिरी शतक भी रहा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सचिन तेंदुलकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Sachin Tendulkar Milestones: भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और कई ध्वस्त किए। तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट को पहले से और रोमांचक बनाया और नया आयाम दिया, साथ ही कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। आज ही दिन 2012 में सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100वां शतक पूरा किया था।
16 मार्च 2012 का दिन सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास है। इस दिन सचिन ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो शायद ही अब भविष्य में कभी टूट पाएगा। सचिन ने बांग्लादेश के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपना 100वां शतक पूरा किया। सचिन ने वनडे में 49, टेस्ट में 51 शतक लगाया।
100वां शतक ही उनका आखिरी शतक था
16 मार्च 2012 को भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में खेला गया था। भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 289 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करने आए सचिन तेंदुलकर ने 147 गेंदों पर 114 रन की पारी खेली थी। सचिन के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 100वां शतक था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले क्रिकेट इतिहास के एकमात्र बल्लेबाज हैं। सचिन से पहले शायद ही कोई सोच सकता था कि कोई बल्लेबाज 100 शतक लगा सकता है, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सचिन ने इस असंभव को संभव किया था। यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक भी था।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: रियान पराग को मिली स्मोकिंग की सजा, आईपीएल ने लिया सख्त एक्शन; लगा भारी जुर्माना
क्या हो गया रियान पराग के क्रिकेट करियर का अंत? BCCI ने Smoking Controversy पर तोड़ी चुप्पी, जानें नियम
PM मोदी और BCCI का नॉर्थ-ईस्ट को बड़ा तोहफा, हाई-टेक क्रिकेट एकेडमी का हुआ उद्घाटन, अब घर बैठे निखरेगा टैलेंट
Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
24 सालों का रहा सचिन तेंदुलकर का करियर
1989 से 2013 के बीच सचिन तेंदुलकर भारतीय बल्लेबाजी के प्रमुख स्तंभ रहे। उनके नाम सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच, सर्वाधिक शतक, सर्वाधिक वनडे मैच और रन, सर्वाधिक टेस्ट मैच और रन का रिकॉर्ड है। वनडे में सबसे पहला दोहरा शतक भी सचिन ने ही लगाया था।
यह भी पढ़ें: BCCI नमन अवॉर्ड्स में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का दबदबा, ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट
सचिन तेंदुलकर का करियर
सचिन ने 200 वनडे की 329 पारियों में 51 शतक लगाते हुए 15,921 रन बनाए थे। 463 वनडे में सचिन ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाते हुए 18,426 रन बनाए हैं। नाबाद 200 उनका सर्वाधिक स्कोर है। वनडे में सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड का टूटना काफी मुश्किल है। सचिन ने 1 टी20 भी खेला था जिसमें उन्होंने 10 रन बनाए थे। 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे सचिन ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। सचिन बेशक संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में हमेशा उन्हें प्रासंगिक बनाए रखेंगे।
