IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, जीत के साथ सेमीफाइनल में की एंट्री
India vs Pakistan: भारतीय टीम ने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ पाकिस्तान टीम का टूर्नामेंट से सफर खत्म हो गया।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs Pakistan Football Match: भारत ने SAFF U20 चैम्पियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि पाकिस्तान का टूर्नामेंट से सफर खत्म हो गया। भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा।
माले में भारत का दमदार आगाज
मालदीव की राजधानी माले में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले ही मिनट से आक्रमण शुरू कर दिया। इसका फायदा तीसरे मिनट में मिला, जब विशाल यादव ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हॉफ में भारत ने कई मौके बनाए, लेकिन स्कोर 1-0 ही रहा। पाकिस्तान की टीम भारतीय हमलों के सामने संघर्ष करती नजर आई।
ओमांग डोडुम का शानदार प्रदर्शन
दूसरे हॉफ में भारत ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। 64वें मिनट में ओमांग डोडुम ने बेहतरीन गोल करते हुए भारत की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई और गलतियां करने लगी। मैच के 88वें मिनट में भारत को पेनल्टी मिली, जिसे ओमांग डोडुम ने गोल में बदलते हुए अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। इस तरह भारत ने मुकाबले को पूरी तरह अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
कब फुटबॉल को अलविदा कहेंगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो? 41 साल के दिग्गज ने बताए अपने 3 अधूरे ख्वाब
IND vs PAK: टूर्नामेंट के लिए नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस बार नहीं होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर
FIFA Women’s World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने किया क्वालीफाई, पापुआ न्यू गिनी को 1-0 से हराया
यूईएफए चैंपियंस लीग: स्पोर्टिंग सीपी के खिलाफ अहम मैच में डेक्लन राइस के खेलने पर अनिश्चितता
Kicking off #U20SAFF2026 with a bang 😎#INDPAK #BlueColts #IndianFootball pic.twitter.com/nIUct7om3p — Indian Football (@IndianFootball) March 26, 2026
पाकिस्तान का टूर्नामेंट से बाहर होना तय
इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम का टूर्नामेंट से बाहर होना तय हो गया। इससे पहले भी उसे बांग्लादेश के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लगातार दो हार के कारण पाकिस्तान आगे नहीं बढ़ सका।
भारत का अगला मुकाबला
अब भारतीय टीम का अगला मैच 28 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। यह मुकाबला भी माले में खेला जाएगा। इसके बाद टीम 1 अप्रैल को सेमीफाइनल में उतरेगी, जहां उसका लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा।
BIG Breaking: आईपीएल 2026 में जारी हुआ दूसरे फेज का शेड्यूल, इन शहरों में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
खिताब पर भारत की नजर
भारत SAFF U20 चैम्पियनशिप का चार बार खिताब जीत चुका है और इस बार टीम पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ऊंचा है और वे इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।
