- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Eng Test Match Mayank Agarwal Has Been Called Up To India Squad For The Edgbaston Test Against England
मयंक अग्रवाल को आया इंग्लैंड से बुलावा, रोहित शर्मा को करेंगे रिप्लेस?
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड (India vs England Test match) के बीच 1 जुलाई से टेस्ट मैच शुरू होने वाली है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव (Rohit Sharma Corona Positive) पाए गए हैं। जिसके वजह से अब भारतीय टीम की कमान कौन संभालेगा, इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच खबर मिली है कि, भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को इंग्लैंड बुलाया गया है।
खबरों के मुताबिक, मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) को रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है, जिसमें भारतीय टीम 2-1 से आगे है।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन टीम इंडिया का अगला टी-20 मुकाबला कब और किससे होगा? सामने आया बड़ा अपडेट
IND vs NZ: कीवी टीम में बुमराह की दहशत, खिताबी जंग से पहले मिचेल सेंटनर ने कहा- वो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं
अरे यार चुप रहो…बीच मैच में उछल रही साक्षी को महेंद्र सिंह धोनी ने कराया शांत, VIDEO हो रहा वायरल
वानखेड़े में गूंजा ‘चक दे इंडिया’, भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, लेकिन फैंस का दिल जीत गए बेथल
दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में नहीं खेल सकते है। ऐसे में उनके कवर के तौर पर मयंक को इंग्लैंड बुलाया गया है। अगर रोहित शर्मा एक जुलाई से पहले कोविड नेगेटिव हो जाते हैं, तो वह टेस्ट मैच में उतर सकते हैं। माना जा रहा है कि मयंक 27 जून को इंग्लैंड रवाना होंगे और तुरंत टीम से जुड़ जाएंगे।
वहीं, रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अब भारतीय टीम के कप्तान की कमान किसको सौंपी जाएगी। इस पर चर्चा शुरू है। ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि ऋषभ पंत और रविचंद्रन अश्विन का भी लिस्ट में शामिल हैं।
मयंक ने भारतीय टीम के लिए अब तक 21 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। मयंक ने आखिरी टेस्ट श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में इसी साल मार्च में खेला था।
Ind vs eng test match mayank agarwal has been called up to india squad for the edgbaston test against england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PMअकोला में चोरों का तांडव: एक ही रात 3 अपार्टमेंट्स के फ्लैट में लाखों की चोरी, खदान थाना क्षेत्र में सनसनी
Apr 18, 2026 | 10:35 PMUP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PMनागपुर में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी: अमरावती गए थे मकान मालिक, चोरों ने उड़ाए 2.57 लाख के जेवर और कैश
Apr 18, 2026 | 10:25 PMLucknow: फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, नैमिष नगर और काकोरी में 80 बीघा अवैध साम्राज्य पर चला एलडीए का पंजा
Apr 18, 2026 | 10:23 PMशर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PMEvening Vastu Tips: शाम की 3 आदतें अपनाएं, मां लक्ष्मी की कृपा से घर में आएगी खुशहाली और होंगी धन वृद्धि!
Apr 18, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM
2026 या पत्थर युग? बड़वानी में झोली में बंधकर अस्पताल पहुंचा बीमार बच्चा, विकास के दावों की निकली हवा
Apr 17, 2026 | 10:44 PM
‘यह महिला आरक्षण नहीं, पॉलिटिकल अवसरवाद है’, इकरा हसन ने संसद में मोदी सरकार पर उठाए सवाल
Apr 17, 2026 | 10:39 PM
‘पत्नी के पैर छूता हूं…’, संसद में रवि किशन का ये बयान सुनकर सन्न रह गया विपक्ष, देखें VIDEO
Apr 17, 2026 | 10:33 PM














