- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind Vs Eng Ravi Shastri Picks India Xi For 1st Test Vs England
IND vs ENG: पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी अपनी प्लेइंग-11, शुभमन गिल को दी इस दिग्गज खिलाड़ी की जगह
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया है। शुभमन गिल को नंबर चार पर रखा है। वहीं प्लेइंग में करुण नायर की वापसी हुई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

शुभमन गिल और केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय टीम की जल्द ही मुश्किल परीक्षा शुरू होने वाली है। इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होने वाली है। इस टेस्ट के लिए भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी प्लेइंग-11 चुन ली है। इस सीरीज के पहले ही मैच में साई सुदर्शन को अपनी एकादश में शामिल किया है। इस सीरीज से कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी की शुरुआत होने जा रही है।
इस सीरीज के पहले मुकाबले में शास्त्री ने करुण नायर को भी जगह दी है। वो साई सुदर्शन को भारतीय टीम के तीसरे नंबर और करुण नायर को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पारी का आगाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे।
आईसीसी रिव्यू में शास्त्री ने चुनी प्लेइंग-11
शास्त्री ने मंगलवार को आईसीसी रिव्यू में कहा कि पारी का आगाज यशस्वी जायसवाल करेंगे औरप उनके साथ केएल राहुल होंगे। यह दौरा दोनों के लिए एक बड़ा दौरा है। वहीं केएल राहुल के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है। वह बल्लेबाजों में सबसे अनुभवी हैं। जब भारत ने पिछली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तब उन्होंने (राहुल) पारी की शुरुआत की थी, शतक बनाया था और अच्छा दौरा रहा था। इसलिए मैं उनसे पारी की शुरुआत करने की उम्मीद करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को मौका
शास्त्री ने कहा कि तीसरे नंबर पर मैं युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन के साथ जाऊंगा। मैंने उन्हें जितना भी देखा है, वह बहुत प्रभावशाली हैं। यह दौरा उनके लिए अच्छा अनुभव होगा। तेइस वर्षीय सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, हाल ही में वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल प्रदर्शन के बाद एक ही आईपीएल सत्र में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।
पूर्व भारतीय कोच ने नए टेस्ट कप्तान गिल को चौथे नंबर पर रखा जिन्होंने अपने शुरुआती 32 टेस्ट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है।शास्त्री के अनुसार वर्तमान फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में नंबर पांच पर आदर्श विकल्प होंगे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के अलावा नायर का काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव भी उनके पक्ष में है।
शास्त्री ने कहा कि वर्तमान फॉर्म के आधार पर करुण नायर ही सबसे बेहतर विकल्प होंगे। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है। छठे नंबर पर (ऋषभ) पंत होंगे। वहीं रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर होंगे। जहां तक गेंदबाजी आक्रमण का सवाल है तो शास्त्री ने कहा कि लीड्स की परिस्थितियों को देखते हुए वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाएंगे।
इन गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत
उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि शार्दुल (ठाकुर) और नितीश रेड्डी के बीच मुकाबला मुश्किल होगा लेकिन आपको देखना होगा कि कौन कितना गेंदबाजी करता है। अगर रेड्डी आपको 12, 14 ओवर देने जा रहे हैं तो उनकी बल्लेबाजी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है। तीन तेज गेंदबाजों में प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह के साथ जाउंगा।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए रवि शास्त्री की प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, करुण नायर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।
(भाषा इनपुट के साथ)
Ind vs eng ravi shastri picks india xi for 1st test vs england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














