-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Ban Womens World Cup 2022 Brilliant Half Centuries From Yastika And Sneh India Beat Bangladesh
यास्तिका और स्नेह का शानदार अर्धशतक, भारत ने बांग्लादेश को दी मात
- Written By: मृणाल पाठक

PIC: BCCI Women/Twitter
हैमिल्टन: युवा बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) की जिम्मेदारी से भरी अर्धशतकीय पारी और स्नेह राणा (Sneh Rana) की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत ने मंगलवार को यहां बांग्लादेश को 110 रन से करारी शिकस्त देकर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (ICC Women’s World Cup 2022) के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने बीच में एक ही स्कोर पर तीन विकेट गंवाये लेकिन यास्तिका भाटिया की 50 रन की जिम्मेदारी भरी पारी से सात विकेट पर 229 रन बनाने में सफल रहा। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 40.3 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी। ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने 30 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (19 रन देकर दो) और पूजा वस्त्राकर (26 रन देकर दो) तथा स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ (15 रन देकर एक) और पूनम यादव (25 रन देकर एक) ने भी उनका अच्छा साथ दिया।
??? ??? ??? ?????#TeamIndia bowlers have been fantastic tonight. They have bowled out Bangladesh for 119 to register a convincing 110 runs victory. #CWC22 | #INDvBAN Details▶️ https://t.co/ZOTtBWYhWG pic.twitter.com/OX52iquPQC — BCCI Women (@BCCIWomen) March 22, 2022
भारत की यह छह मैचों में तीसरी जीत है जिससे उसके छह अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत अपना आखिरी लीग मैच 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा। बांग्लादेश की यह पांच मैचों में चौथी हार है जिससे वह सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गया है। बांग्लादेश के लिये स्पिनरों की मददगार पिच पर लक्ष्य आसान नहीं था और भारतीय गेंदबाजों ने बारिश की संभावना के बीच उसका शीर्ष और मध्य क्रम लड़खड़ाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी थी।
बांग्लादेश का स्कोर 18वें ओवर में पांच विकेट पर 35 रन था। इसमें सलामी बल्लेबाज मुर्शिदा खातून के 19 रन भी शामिल हैं जिसके लिये उन्होंने 54 गेंदें खेली। इसके बाद सलमा खातून (32) और लता मंडल (24) ने छठे विकेट के लिये 40 रन जोड़े। झूलन गोस्वामी ने सलमा खातून को विकेटकीपर ऋचा घोष के हाथों कैच कराकर यह साझेदारी तोड़ी जबकि पूजा वस्त्राकर ने लता मंडल के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया। स्नेह राणा ने मध्यक्रम में कप्तान निगार सुल्ताना (तीन) और रूमाना अहमद (दो) को आउट करने के बाद निचले क्रम को समेटने में भी अहम भूमिका निभायी।
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
बांग्लादेश की तरफ से ऋतु मोनी (16) और 11वें नंबर की बल्लेबाज जहांनारा आलम (नाबाद 11) ने दोहरे अंक में पहुंचकर हार का अंतर कुछ कम किया। इससे पहले भारतीय पारी में स्मृति मंधाना (30) और शैफाली वर्मा (42) ने पहले विकेट के लिये 74 रन की साझेदारी की लेकिन ये दोनों खिलाड़ी चार गेंद के अंदर आउट हो गयी। कप्तान मिताली राज (शून्य) भी खाता खोले बिना पवेलियन लौट गयी जिससे स्कोर बिना किसी नुकसान के 74 रन से तीन विकेट पर 74 रन हो गया।
मध्यम गति की गेंदबाज ऋतु मोनी (37 रन देकर तीन) ने शैफाली और मिताली को लगातार गेंदों पर आउट किया जबकि बायें हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर (42 रन देकर दो) ने मंधाना को आउट करके भारत को पहला झटका दिया था। शैफाली ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। उप कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 14 रन बनाकर रन आउट हो गयी। भाटिया ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली तथा 80 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 50 रन बनाये। उन्होंने ऋचा घोष (26) के साथ 54 रन की साझेदारी की। नाहिदा ने ऋचा को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी।
भाटिया भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद पैडल स्कूप करने के प्रयास में शार्ट फाइन लेग पर कैच दे बैठी। उन्हें अपनी अर्धशतकीय पारी के लिये मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पूजा वस्त्राकर (30) और स्नेह राणा (27) ने 38 गेंदों पर 48 रन की साझेदारी करके भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। भारत ने स्पिनरों की मददगार पिच को देखते हुए तेज गेंदबाज मेघना सिंह की जगह पूनम यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया था। (एजेंसी)
Ind vs ban womens world cup 2022 brilliant half centuries from yastika and sneh india beat bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
Jul 09, 2026 | 09:27 PMBJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
Jul 09, 2026 | 09:26 PMटॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














