Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kapil Dev हैं ODI World Cup जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान, और सबसे ज़्यादा उम्र में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले धाकड़ कप्तान ‘ये’ हैं, जानिए ताज़ा वर्ल्ड कप के 2 सबसे उम्रदराज कप्तानों के नाम

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Oct 04, 2023 | 09:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

-विनय कुमार

वनडे वर्ल्ड कप की सबसे रोमांचक भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। एक तरफ भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) अपनी सेना लेकर मैदान में हुंकार भरेंगे, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam Captain Pakistan) अपने लश्कर के साथ भारत के खिलाफ मैच जीतने के लिए खून-पसीना  एक कर देंगे। यहां वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम की कप्तानी से जुड़ा एक अनोखा रिकॉर्ड दोनों देशों के नाम है।

ODI World Cup का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि इस फॉर्मेट में सबसे कम उम्र के वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तान ‘Haryana Hurricane’ के नाम से मशहूर कपिल देव (Kapil Dev Youngest ODI World Cup Winner Captain) थे। उनकी कप्तानी में भारत ने ODI World Cup, 1983 जीता था।  वहीं, वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाले दुनिया के अब तक के सबसे उम्रदराज कप्तान की बात करें, तो वे हैं, पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान (Imran Khan)।

भारत ने साल 1983 में पहली बार ODI World Cup जीता था। उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव थे। ODI World Cup, 1983 IND vs WI Final Match वेस्ट इंडीज को धूल चटा कर खिताब अपने नाम किया था। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को कमज़ोर टीम कहा जा रहा था, लेकिन कपिल देव की कमान में भारतीय टीम ने तिरंगा लहराया।

1983 के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कप्तान कपिल देव ने कुल मिलाकर 300+ रन बनाए थे और 10 विकेट भी चटकाए थे। जिस दिन कपिल देव ने फाइनल मैच में वेस्ट इंडीज को खिताबी मुकाबले में हराया था, उस समय उनकी उम्र 24 साल 170 दिन की थी। वर्ल्ड कप के इतिहास में कपिल देव सबसे युवा कप्तान थे, जो अब तक का कीर्तिमान है। इससे युवा उम्र में और किसी भी देश के कप्तान ने वर्ल्ड कप नहीं जीता है।  

Imran Khan वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के कालखंड में इमरान खान क्रिकेट की दुनिया में एक बेजोड़ ऑल-राउंडर थे। खतरनाक सीमर होने के साथ एक जानदार बल्लेबाज़ भी थे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने ODI World Cup, 1992 जीता था। ख़ास बात ये भी थी कि उस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए वे संन्यास तोड़कर मैदान पर लौटे थे। 

उस वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान का सामना इंग्लैंड से  (Pakistan vs England ODI World Cup, 1992) हुआ था। उस खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था और पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। गौर कीजिए कि उस वक्त पाकिस्तान के कप्तान इमरान खान की उम्र 39 साल 172 दिन की थी। इतिहास गवाह है कि वर्ल्ड कप के इतिहास में इमरान खान अब तक के सबसे उम्रदराज विजेता कप्तान रहे हैं।

ICC ODI World Cup, 2023 में 2 सबसे उम्रदराज कप्तानों की बात की जाए, तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन 24 मार्च 1987 के जन्में हैं, जिनकी उम्र 19 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल मैच के दिन 36 साल 237 दिन होगी। वहीं, 30 अप्रैल 1987 को जन्में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा उस दिन 36 साल 203 दिन के होंगे। बाकी देशों के कप्तान 34 साल से नीचे के हैं। यानी, इस ताज़ा वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज कप्तान शाकिब अल हसन हैं। उनके बाद भारत के कप्तान रोहित शर्मा।

Icc world cup 2023 shakib al hasan and rohit sharma are oldest captains of the latest world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2023 | 09:57 PM

Topics:  

  • Babar Azam
  • Imran Khan
  • Kapil Dev
  • Rohit Sharma

सम्बंधित ख़बरें

1

बतौर कप्तान रोहित शर्मा: टी20 वर्ल्ड कप से लेकर चैंपियंस ट्रॉफी तक, ये था टीम इंडिया सुनहरा सफर

2

रोहित शर्मा की कप्तानी को दिनेश कार्तिक ने बताया ‘मास्टरक्लास’, कहा- उनकी अगुवाई में टीम इंडिया…

3

‘BCCI शर्म करो…’, रोहित से कप्तानी छीने जाने पर भड़के फैंस, गंभीर-अगरकर को जमकर लगाई लताड़

4

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली? 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद भी खत्म!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.