Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ICC Rankings में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग

ICC Rankings: आईसीसी महिला रैंकिंग में पाकिस्तान की फातिमा सना और इंग्लैंड की लॉरेन बेल को बड़ा फायदा हुआ है। शानदार प्रदर्शन के बाद दोनों खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 19, 2026 | 05:22 PM

फातिमा सना (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Fatima Sana ICC Ranking: आईसीसी की मंगलवार को जारी महिला खिलाड़ियों की रैंकिंग में पाकिस्तान की कप्तान फातिम सना ने टी20 और इंग्लैंड की तेज लॉरेन बेल ने वनडे में लंबी छलांग लगाई है। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच हाल ही में कराची में टी20 सीरीज खेली गई थी। पाकिस्तान ने इस सीरीज को 3-0 से जीता था। इस सीरीज में फातिम का प्रदर्शन शानदार रहा था और इसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में हुआ है। आखिरी मैच में 62 रन की पारी खेल कर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाली फातिम सना 4 स्थान की छलांग लगाते हुए बल्लेबाजों की रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

शानदार गेंदबाजी का मिला फायदा

फातिमा सना ने गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया था और 5 विकेट लिए थे, इसका फायदा उन्हें गेंदबाजी रैंकिंग में भी हुआ है। वह 6 स्थान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर चली गई हैं। पाकिस्तान की स्पिनर नशरा संधू ने भी इस सीरीज में 5 विकेट लिए थे। उन्हें टी20 गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। नशरा अब सातवें स्थान पर चली गई हैं। पाकिस्तान की सादिया इकबाल ने सीरीज में छह विकेट लिए थे। वह नंबर 1 टी20 गेंदबाज हैं।

आयशा और ऐमन को भी हुआ फायदा

टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान की दो खिलाड़ियों आयशा जफर और ऐमन फातिमा ने भी बड़ी छलांग लगाई। शीर्ष 100 से बाहर रहीं आयशा, जिम्बाब्वे सीरीज के बाद 52वें स्थान पर पहुंच गईं, जबकि ऐमन 89वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

IPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर

बांग्लादेश के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, पाकिस्तान पर सीरीज गंवाने का खतरा मंडराया

चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

लॉरेन बेल ने वनडे रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल को वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में संपन्न सीरीज में पांच विकेट लेते हुए तीन स्थान की छलांग लगाते हुए आईसीसी महिला गेंदबाजों की रैंकिंग में 18वां स्थान हासिल किया है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी बेल तीन स्थान ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड की बल्लेबाज ब्रूक हॉलिडे तीन स्थान ऊपर चढ़कर 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि उनकी टीम की साथी इसाबेला गेज 7 स्थान की छलांग लगाकर 51वें स्थान पर पहुंच गई हैं। इंग्लैंड की स्पिनर चार्ली डीन भी वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में चार स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

आईसीसी की टी20 महिला रैंकिंग में गेंदबाजों में पाकिस्तान की सादिया इकबाल पहले, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन दूसरे और इंग्लैंड की लॉरेल बेल तीसरे स्थान पर हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल पहले, ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी दूसरे और दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर भारत की स्मृति मंधाना, दूसरे पर दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट और ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी तीसरे स्थान पर हैं। वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग पहले, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टन दूसरे और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर तीसरे स्थान पर हैं।

IANS इनपुट के साथ 

Icc womens rankings fatima sana lauren bell big jump t20 odi 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 19, 2026 | 04:21 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC Ranking
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.