Commonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई
CWG 2026: ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने वाले सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
सर्वेश कुशारे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Leaders Congratulates Sarvesh Kushare On CWG Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले भारतीय एथलीट सर्वेश अनिल कुशारे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।
सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की शानदार छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने 2.28 मीटर की ऊंचाई पार करने की तीन कोशिशें कीं, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसी वजह से वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए।
राष्ट्रपति ने बधाई देते हुए क्या लिखा?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सर्वेश अनिल कुशारे को ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। अपने शानदार प्रदर्शन से आपने भारत को गर्व महसूस कराया है। भविष्य में भी आपकी उपलब्धियां देश का नाम रोशन करें, इसके लिए शुभकामनाएं।’
सम्बंधित ख़बरें
CWG 2026: सरवेश कुशारे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स हाई जंप में भारत को मिला पहला सिल्वर
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
SL vs IND Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; सुंदर हुए बाहर
IND vs SL Test Series 2026: श्रीलंका दौरे के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? बुमराह और सुंदर पर बड़ा अपडेट
Hearty congratulations to Sarvesh Anil Kushare for clinching the Silver Medal in the Men’s High Jump event at the Glasgow Commonwealth Games 2026. With your excellent performance, you have made India proud. My best wishes to you for many more inspiring feats. — President of India (@rashtrapatibhvn) July 28, 2026
उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने भी दी बधाई
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लिखा, ‘पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर सर्वेश अनिल कुशारे को बधाई। आपकी ये उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों को प्रेरित करेगी।’
साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सर्वेश कुशारे को ‘एक्स’ पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने पर सर्वेश कुशारे को बधाई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन संयम, तकनीक और प्रतिस्पर्धी भावना का प्रदर्शन किया। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत का सबूत है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और आने वाले वर्षों में देश के लिए और भी उपलब्धियां हासिल करने की कामना करते हैं।’
Congratulations to Sarvesh Kushare on winning the Silver Medal in the High Jump at the Glasgow Commonwealth Games 2026. He displayed exceptional composure, technique and competitive spirit on the international stage. His performance is a testament to the growing strength of… pic.twitter.com/h8d4827dId — Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 28, 2026
खेल मंत्री ने भी करी सराहना
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी सर्वेश की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, ‘ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर सर्वेश कुशारे को हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।’
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘सर्वेश कुशारे को कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। आप आगे भी देश का नाम रोशन करते रहें, यही शुभकामनाएं हैं।’ वहीं, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सर्वेश को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
🚨 “Tejaswin supported me a lot today.” Sarvesh Kushare after winning silver for India in the men’s high jump at the Commonwealth Games 2026. India’s national record holder, Sarvesh Kushare, clinched the silver medal with a best clearance of 2.25m. Sarvesh thaked Tejaswin as… pic.twitter.com/7w0ZoS61yk — nnis Sports (@nnis_sports) July 27, 2026
सफलता का श्रेय मेरे परिवार को जाता है – सर्वेश
सर्वेश कुशारे ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, कोच और समर्थकों को दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के हर उस व्यक्ति का शुक्रिया अदा करता हूं, जिसने मुझ पर भरोसा किया। मैं अपने परिवार, कोच और महाराष्ट्र में अपने होमटाउन के सभी लोगों का उनके लगातार समर्थन के लिए आभारी हूं। उन्हीं के हौसले की वजह से यह सफलता मिली है।’
यह भी पढ़ें- 12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
सर्वेश ने आगे कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना है। उन्होंने कहा, ‘हम एशियन गेम्स के लिए गोल्ड की तैयारी करेंगे। अपना 100 प्रतिशत देंगे और किसी भी मौसम या परिस्थितियों का बहाना नहीं बनाएंगे। हमारा लक्ष्य सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।’
