Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • बच्चू कडू नागपुर आंदोलन |
  • आज का मौसम |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कभी रात-रातभर रोती थीं जेमिमा रोड्रिग्स, अब बन गईं टीम की ‘नायिका’; जमकर हो रही है तारीफ

Jemimah Rodrigues: इरफान पठान ने लिखा कि भारतीय टीम को शांत और संयमित तरीके से लक्ष्य का पीछा करते हुए देखना वाकई सुखद अनुभव था। जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन शानदार रहा।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Oct 31, 2025 | 11:57 AM

जेमिमा रोड्रिगेज, (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ICC Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत को जीत दिलाने में जेमिमा रोड्रिग्स का अहम योगदान रहा, जिन्होंने 134 गेंदों में 14 चौकों के साथ 127 रन की नाबाद पारी खेली। जिस खिलाड़ी को कभी विश्व कप 2022 की टीम में शामिल तक नहीं किया गया था, वही खिलाड़ी 2025 विश्व कप में ‘नायिका’ बनीं, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया।

भारत को मैच जिताने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स मैदान पर अपने आंसू नहीं रोक सकीं। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जेमिमा ने बताया कि जब उन्हें विश्व कप 2022 में मौका नहीं दिया गया, तो वह रात-रातभर रोती थीं, लेकिन ब्रेक लेने के बाद वह फिर से मैदान पर उतरीं। आज इस खिलाड़ी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को मात देकर विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बनाई है, जहां 2 नवंबर को उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

जेमिमा रोड्रिगेज की दिग्गजों ने की तारीख

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जेमिमा की तारीफ में लिखा कि जीवन की सबसे यादगार पारी। जेमिमा रोड्रिग्स का सहज क्रिकेट देखना शानदार था। वह टीम से अंदर-बाहर होती रहीं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। स्थानीय लड़की डीवाई पाटिल स्टार हैं। वहीं, मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि शाबाश जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर, आपने शानदार प्रदर्शन किया। श्री चरणी और दीप्ति शर्मा, आपने गेंदबाजी से मैच को जीवंत बनाए रखा। तिरंगा इसी तरह लहराते रहो!”

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा कि भारतीय महिला टीम को शांत और संयमित तरीके से इस लक्ष्य का पीछा करते हुए देखना वाकई सुखद अनुभव था। जेमिमा रोड्रिगेज और हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। ऋचा घोष का कैमियो बेहद अहम था।

भारतीय क्रिकेट के लिए यह गौरव का क्षण

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा कि भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत और महिला विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई। जेमिमा रोड्रिग्स का शानदार शतक और हरमनप्रीत कौर की शानदार नेतृत्व क्षमता और शानदार पारी। यह भारतीय क्रिकेट के लिए गौरव का क्षण है।

ये भी पढ़ें: नवी मुंबई में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला विश्वकप में बनाया रनचेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जेमिमा की सराहना करते हुए लिखा कि जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला विश्व कप सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। श्रेष्ठता, संयम और विशुद्ध मुंबईकर के जज्बे का प्रदर्शन, जिसने विश्व मंच पर भारत का नेतृत्व किया।

Icc womens cricket world cup semi final ind vs aus jemimah rodrigues performance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 31, 2025 | 11:16 AM

Topics:  

  • ICC Women’s Cricket World Cup
  • Ind vs Aus

सम्बंधित ख़बरें

1

नवी मुंबई में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला विश्वकप में बनाया रनचेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड

2

वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जेमिमा के आगे पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया, ठोका यादगार शतक

3

6 शतक से रचा गया इतिहास…. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में तोड़ा इंग्लैंड का 32 साल पुराना महारिकॉर्ड

4

फीबी लिचफील्ड ने रचा इतिहास, सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शतक जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड्स

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.