भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
Australia A Women Squad: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर में होने वाले भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें डार्सी ब्राउन और टायला व्लेमिंक की वापसी हुई है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Australia A Women Squad Announced For India Tour: भारतीय परिस्थितियों में अपनी उभरती हुई खिलाड़ियों को परखने और भविष्य के अंतरराष्ट्रीय सितारों को तैयार करने की दिशा में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा कदम उठाया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सितंबर में होने वाले भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम की घोषणा कर दी है। ये टीम भारत में तीन T20, तीन 50 ओवर के मुकाबले और एक चार दिवसीय मैच खेलेगी। इस दौरे को दोनों देशों की युवा खिलाड़ियों के लिए अहम अवसर माना जा रहा है।
न्यू चंडीगढ़ से होगी शुरुआत
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने 4 अगस्त को टीम का ऐलान किया। दौरे की शुरुआत न्यू चंडीगढ़ में तीन T20 मुकाबलों से होगी। इसके बाद दोनों टीमें मोहाली में तीन 50 ओवर के मैच खेलेंगी। वहीं दौरे का समापन धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में चार दिवसीय मुकाबले के साथ होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कप्तानों को जिम्मेदारी सौंपी है। T20 टीम की कमान निकोल फाल्टम संभालेंगी। 50 ओवर के मुकाबलों में ताहलिया विल्सन कप्तानी करेंगी, जबकि चार दिवसीय मैच में रेचल ट्रेनेमन टीम का नेतृत्व करेंगी।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल
SL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, लेकिन बेटे ने पूरी कर ली टीम इंडिया तक की उड़ान; जानिए कौन हैं आकिब नबी?
इन दो खिलाड़ियों की हुई वापसी
इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन और टायला व्लेमिंक की वापसी है। डार्सी ब्राउन केवल सीमित ओवरों के मुकाबलों में खेलेंगी, जबकि लंबे समय बाद टायला व्लेमिंक भी ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में नजर आएंगी। दोनों अनुभवी गेंदबाजों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने का बड़ा मौका मानी जा रही है।
ध्यान देने वाली बात ये है कि एक दिन पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए अपनी अंडर-19 महिला टीम का भी ऐलान किया था। अब ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ये दौरा दोनों देशों की युवा प्रतिभाओं के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
गेवन ट्वाइनिंग बने मुख्य कोच
ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच गेवन ट्वाइनिंग को इस दौरे के लिए मुख्य कोच बनाया गया है। उनके साथ मिक डेलाने और कैमरून बॉयस सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
उनके मुताबिक, उपमहाद्वीप की स्पिन और चुनौतीपूर्ण पिचों पर खेलने से युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने का मौका मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि डार्सी ब्राउन और टायला व्लेमिंक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम के बाकी खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम के भारत दौरे का शेड्यूल-
| तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|
| 12 सितंबर | पहला T20 | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| 15 सितंबर | दूसरा T20 | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| 17 सितंबर | तीसरा T20 | महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| 20 सितंबर | पहला 50 ओवर मैच | आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली |
| 23 सितंबर | दूसरा 50 ओवर मैच | आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली |
| 25 सितंबर | तीसरा 50 ओवर मैच | आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली |
| 29 सितंबर – 2 अक्टूबर | चार दिवसीय मुकाबला | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला |
यह भी पढ़ें- टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम: डार्सी ब्राउन, मेटलान ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लियरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रेंकी निकलिन, हेले सिल्वर-होल्म्स, रेचल ट्रेनेमन, कोर्टनी वेब, ताहलिया विल्सन और टायला व्लेमिंक।
