-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Created History In Navi Mumbai Setting A World Record For Run Chases Womens World Cup
नवी मुंबई में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला विश्वकप में बनाया रनचेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian Women Cricket Team: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 339 रन का लक्ष्य चेज कर ऑस्ट्रेलिया को हराया। जेमिमा के शतक और हरमनप्रीत की धमाकेदार पारी से भारत ने इतिहास रच दिया।

भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Indian Women’s Cricket Team Create History: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो अब तक किसी टीम ने नहीं किया था। नवी मुंबई में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़े रन चेज का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारतीय टीम ने 339 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। यह जीत सिर्फ मैच नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई। इस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार पारियों ने मैच की दिशा और कहानी दोनों बदल दी।
जेमिमा का शतक और हरमनप्रीत की धमाकेदार पारी
टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं जेमिमा रोड्रिग्स, जिन्होंने इस अहम मैच में शतक जमाकर भारतीय उम्मीदों को नई उड़ान दी। उन्होंने बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए हर गेंद को आत्मविश्वास से खेला और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। जेमिमा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा और महत्वपूर्ण समय पर साझेदारी निभाई। दोनों के बीच बनी 168 रनों की पार्टनरशिप ने मैच की दिशा बदल दी। यही साझेदारी भारत को असंभव लगने वाले 339 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने में सबसे अहम साबित हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 WC 2026: भारतीय महिला टीम अंक तालिका में किस नंबर पर? कब और किससे होगी अगला मैच, देखें शेड्यूल
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
IND vs PAK मैच में ग्रुप स्टेज में ही हो गया बड़ा कमाल, T20 वर्ल्ड कप में बन गया एक और नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
वुमेंस वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज
भारतीय महिला टीम ने इस जीत के साथ न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराया, बल्कि वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज करने वाली टीम बन गई। इससे पहले किसी भी टीम ने नॉकआउट मैच में 250 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल नहीं किया था, लेकिन भारत ने 339 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य चेज कर दिखाया।
यह सिर्फ वर्ल्ड कप नहीं, बल्कि वुमेंस वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज भी बन गई है। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 331 रनों का लक्ष्य चेज करके रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन अब भारत ने उसी रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जेमिमा के आगे पस्त हुई ऑस्ट्रेलिया, ठोका यादगार शतक
इस बार मिलेगा नया चैंपियन
इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, पिछले दो मौकों पर टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार खिलाड़ी और टीम दोनों का आत्मविश्वास अलग नजर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि भारत के साथ साउथ अफ्रीका भी फाइनल में पहुंच चुकी है, और दोनों में से किसी ने भी अब तक वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है। यानी इस बार महिला क्रिकेट को एक नया विश्व चैंपियन मिलने वाला है।
Team india created history in navi mumbai setting a world record for run chases womens world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














