Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप 2025 में जीत पर हॉकी इंडिया का तोहफा, हर खिलाड़ी को मिलेंगे 3-3 लाख रुपए

Hockey India gift to the Players: हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम द्वारा एशिया कप जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपये देने की घोषणा की है। खिलाड़ियों को ये तोहफा एशिया कप में जीत पर मिला है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Sep 08, 2025 | 09:58 AM

हॉकी इंडिया खिलाड़ियों के देगा 3-3 लाख रुपये (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Hockey Team: भारतीय टीम ने बिहार के राजगीर में आयोजित हॉकी एशिया कप में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने बीते रविवार 7 सितंबर को इसके खिताब पर कब्जा जमाया। जिसके बाद हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को तोहफा दिया है। हॉकी इंडिया ने टीम के सभी खिलाड़ियों को एशिया कप में जीत के बाद 3-3 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ के सभी सदस्यों को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। रविवार को बिहार के राजगीर ने टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से शिकस्त दी।

जीत के साथ भारत ने महाद्वीप में अपना दबदबा फिर से हासिल करने के आठ साल लंबे इंतजार को खत्म कर दिया है। भारत ने आखिरी बार एशिया कप 2017 में ढाका में जीता था। वहीं, भारत ने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

ऐसा रहा एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले का हाल

भारत के लिए, दिलप्रीत सिंह (28′, 45′), सुखजीत सिंह (1′) और अमित रोहिदास (50′) ने फाइनल मुकाबले में गोल किए। भारत ने मैच के पहले ही मिनट में गोल कर दिया। हरमनप्रीत सिंह ने कोरियाई डिफेंडर को छकाते हुए सुखजीत को पास दिया। उन्होंने टॉप कॉर्नर को बैकहैंडर से टॉमहॉक मारा। उनके शॉट का कोरियाई गोलकीपर के पास जवाब नहीं था और गेंद गोल पोस्ट में समा गई।

पहले क्वार्टर की समाप्ति पर भारतीय टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में भारत के लिए दिलप्रीत ने गोल दागा। पहले हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में भारतीय टीम अटैक के साथ-साथ कोरियाई खिलाड़ियों को रोकने की रणनीति के तहत खेल रही थी। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक पहले भारत ने तीसरा गोल दागा। गोल दिलप्रीत ने मारा था। भारत की बढ़त 3-0 की हो गई।

चौथे क्वार्टर में भारत के लिए चौथा गोल अमित रोहिदास ने किया। चौथे क्वार्टर के अंत में कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल किया गया। समय समाप्ति की घोषणा के साथ ही भारतीय टीम कोरिया पर 4-1 की जीत के साथ एशिया चैंपियन बन गई।

ये भी पढ़ें:  इधर टीम इंडिया ने जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, उधर PM Modi खुशी से हुए गदगद, बोले- ये गौरव का क्षण

8 साल बाद चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारतीय हॉकी टीम 8 साल बाद एशिया कप चैंपियन बनी है। वहीं, चौथी बार हॉकी इंडिया ने इस खिताब पर कब्जा जमाया है। भारत ने सबसे पहले 2003 में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था, जब फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। इसके बाद उन्होंने 2007 में चेन्नई में टूर्नामेंट जीता। भारत ने आखिरी बार 2017 में मनप्रीत सिंह की अगुवाई में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। पिछले संस्करण में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

एजेंसी इनपुट के साथ

Hockey india will give 3 lakh each player after winning asia cup 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 09:58 AM

Topics:  

  • Hockey Asia Cup
  • Hockey News
  • Indian Hockey

सम्बंधित ख़बरें

1

अर्जुन अवॉर्ड 2026 के नॉमिनेशन में एक भी क्रिकेटर नहीं, खेल रत्न की रेस में ये इकलौता हॉकी स्टार

2

Women’s Junior Hockey World Cup: भारत का सफर हुआ खत्म, स्पेन से हारकर 10वें स्थान पर रही टीम इंडिया

3

PM Modi ने जूनियर वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई, कहा- यह उपलब्धि…

4

जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया का जलवा, अर्जेंटीना को रौंदकर जीता कांस्य पदक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.