FIH World Cup 2026: हॉकी इंडिया के फैसले पर मचा विवाद, भगवा जर्सी को लेकर पूर्व कप्तान का बड़ा हमला
Saffron Jersey Controversy: हॉकी वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की नई भगवा जर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीरेन रसक्विन्हा ने पारंपरिक नीली जर्सी बदलने के हॉकी इंडिया के फैसले को 'शर्मनाक' बताया है
- Written By: सृष्टि मौर्य
भारतीय टीम हॉकी जर्सी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Viren Rasquinha Slams Hockey India Over Orange Jersy: FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय हॉकी टीम की नई भगवा (सैफ्रन) जर्सी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व भारतीय कप्तान विरेन रासक्विना ने हॉकी इंडिया के इस फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘शर्मनाक’ बताया है। टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह मुख्य रूप से भगवा रंग की किट लाने के फैसले पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई है।
रासक्विन्हा का मानना है कि भारतीय हॉकी की पहचान उसकी प्रतिष्ठित नीली जर्सी से जुड़ी रही है और बिना पर्याप्त कारण उसके रंग में बदलाव करना उचित नहीं है। उनका ये बयान ऐसे समय आया है जब टीम इंडिया आगामी एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों में जुटी है। जर्सी को लेकर उठे इस विवाद ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है और अब सभी की नजर हॉकी इंडिया की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर रहेगी।
I must say that @TheHockeyIndia has done many good things for 🇮🇳 🏑. But this is embarrassing. The legacy & identity of the Indian team has always been BLUE. I wore the Blue jersey with pride for many years. Fans want to see our Indian team in blue. What is the logic of orange? https://t.co/apDnJkTld4 — Viren Rasquinha (@virenrasquinha) July 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
टीम इंडिया के दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट
WI vs PAK: वेस्टइंडीज टेस्ट के बाद पाकिस्तान को लगा डबल झटका, ICC ने इन दो खिलाड़ियों पर लिया बड़ा एक्शन
क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
पारंपरिक जर्सी हटाने पर विवाद
भारतीय हॉकी टीम की नई जर्सी को लेकर विवाद गहरा गया है। पूर्व भारतीय कप्तान वीरन रासक्विना ने 2026 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप से पहले टीम की पारंपरिक नीली जर्सी की जगह प्रमुख रूप से भगवा रंग की जर्सी लाने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हॉकी इंडिया के इस फैसले को ‘शर्मनाक’ बताते हुए कहा कि भारतीय टीम की पहचान हमेशा से नीली जर्सी रही है और इसे बदलने का कोई तर्क समझ में नहीं आता।
रासक्विना ने पोस्ट में क्या लिखा?
रासक्विना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ‘हॉकी इंडिया ने भारतीय हॉकी के लिए कई अच्छे काम किए हैं, लेकिन ये फैसला शर्मनाक है। भारतीय टीम की विरासत और पहचान हमेशा से ब्लू जर्सी रही है। मैंने कई वर्षों तक गर्व के साथ ब्लू जर्सी पहनी है। फैंस भी भारतीय टीम को नीली जर्सी में ही देखना चाहते हैं। आखिर ऑरेंज (भगवा) का तर्क क्या है?’
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
कौन है वीरन रासक्विना?
पूर्व मिडफील्डर वीरन रासक्विना भारतीय हॉकी के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। वो 2001 जूनियर हॉकी विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे और बाद में सीनियर टीम की कप्तानी भी की। उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक, 2006 हॉकी विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी जर्सी के रंग को लेकर बहस तेज हो गई है, जहां कई प्रशंसकों ने भारतीय टीम की पारंपरिक नीली जर्सी को बनाए रखने की मांग की है।
