-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Pm Modi Congratulated Indian Hockey Team Winning Asia Cup Calling Moment Of Pride
इधर टीम इंडिया ने जीता हॉकी एशिया कप का खिताब, उधर PM Modi खुशी से हुए गदगद, बोले- ये गौरव का क्षण
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
PM Modi on Indian Hockey Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।

एशिया कप 2025 में भारत की विजेता पुरुष हॉकी टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Hockey Asia Cup Final: भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 के खिताब पर कब्जा किया। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर इसकी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 7 सितंबर को टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत टीम और भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल है।
हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और गौरवान्वित करें!”
प्रधानमंत्री मोदी ने राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए बिहार सरकार और लोगों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने आगे कहा, “मैं बिहार सरकार और लोगों की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाया और एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. डीवाई पाटिल का निधन: PM मोदी, CM देवेंद्र फडणवीस, राहुल गांधी समेत इन दिग्गजों ने जताया दुख
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
META चीफ मार्क जुकरबर्ग मांगें माफी…PM मोदी के वीडियो डिलीट पर भड़के सांसद, संसदीय समिति की बैठक में मांग
PM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं- मनसुख मंडाविया
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी विजेता टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्हंने ‘एक्स’ पर लिखा, “शानदार प्रदर्शन! बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी के फ़ाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। आप सभी ने पूरे एशिया कप में बेहतरीन खेल की मिसाल कायम की है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”
बेहद खुशी और गर्व का पल- प्रियंका गांधी वाड्रॉ
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे “पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल” बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही, भारत ने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है। टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”
बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा, जिसमें पांच जीत और एक ड्रॉ शामिल है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने लगातार तीन जीत के साथ पूल चरण में अपना दबदबा बनाए रखा। सुपर 4 में, उन्होंने मलेशिया (4-1) और चीन (7-0) पर शानदार जीत के साथ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।
ये भी पढ़ें: हॉकी एशिया कप का चैंपियन बना भारत, साउथ कोरिया को हराकर वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
इस जीत ने न केवल भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया में शीर्ष पर पहुंचाया, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया। यह भारत की चौथी एशिया कप जीत है, इससे पहले टीम ने 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीते थे। वहीं, दक्षिण कोरिया इस प्रतियोगिता के इतिहास में पांच खिताबों के साथ सबसे सफल टीम बनी हुई है। उन्होंने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में जीत दर्ज की है।
एजेंसी इनपुट के साथ
Pm modi congratulated indian hockey team winning asia cup calling moment of pride
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
Aug 04, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














