Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब भारत के हाथ में है पाकिस्तान का भविष्य, एशिया कप को लेकर सरकार लेगी बड़ा फैसला

हॉकी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की भागीदारी अब भारत सरकार के हाथों में है। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से खेला जाएगा। हॉकी इंडिया ने कहा कि वो इस पर सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 14, 2025 | 05:19 PM

हॉकी एशिया कप (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में युद्ध जैसी स्थिति हो गई थी। तीन दिनों बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू हो गया। उस दौरान दोनों देशों की खेल गतिविधियां ठप पड़ गई। हालांकि अब सीजफायर के बाद भारत में आईपीएल और पाकिस्तान में पीएसएल खेला जा रहा है। लेकिन हॉकी को लेकर अभी संशय चल रहा है।

हॉकी एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 7 सितंबर तक होगा। इसमें मेजबान भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपै को इसमें भाग लेना है । यह अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम हिस्सा नहीं ले सकती है।

हॉकी एशिया कप 2025 की मेजबानी बिहार को

हॉकी इंडिया सरकार के तरफ से फैसले का इंतजार कर रही है। हॉकी का एशिया कप इस बार बिहार के नए स्टेडियम राजगीर में खेला जाएगा। इसको लेकर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा लेकिन हम सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे जैसा पहले भी होता आया है।

हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान का शामिल होना मुश्किल

उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पहलगाम में क्रूर आतंकवादी हमले और आपरेशन सिंदूर के बाद अभी कुछ कहना मुश्किल है। अभी टूर्नामेंट में तीन महीने का समय है लेकिन हम सरकार की सलाह का पालन करेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है। इस स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान का इस टूर्नामेंट में शामिल होना मुश्किल ही लग रहा है।

मीडिया एजेंसी के हवाले से महासंघ के एक सूत्र ने कहा कि अगर सरकार मंजूरी नहीं देती है तो पाकिस्तानी टीम यहां नहीं आयेगी। यह सब सरकार के उस समय के रूख पर निर्भर करता है। अगर पाकिस्तान को भारत आने की मंजूरी नहीं मिलती है तो टूर्नामेंट सात टीमों के साथ होगा या एक नयी टीम को बुलाया जायेगा। यह फैसला एशियाई हॉकी महासंघ लेगा।

एशियाई हॉकी महासंघ लेगा फैसला

एक अधिकारी ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि नयी टीम कौन सी होगी या यह सात टीमों के साथ ही होगा। एशियाई हॉकी महासंघ इस पर फैसला लेगा। पाकिस्तान हॉकी टीम ने पिछली बार लखनऊ में 2016 जूनियर विश्व कप नहीं खेला था जो पठानकोट आतंकवादी हमले के कुछ महीने बाद ही हुआ था। उसकी जगह मलेशिया को शामिल किया गया था।

मौजूदा हालात में पाकिस्तान का 28 नवंबर से दस दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले जूनियर विश्व कप में खेलना भी मुश्किल है । एशिया कप अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में 14 से 30 अगस्त तक होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर टूर्नामेंट भी है।

Hockey asia cup 2025 pakistan participation doubt in this tournament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2025 | 05:07 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Hockey News
  • India vs Pakistan
  • Indian Hockey

सम्बंधित ख़बरें

1

जूनियर मेंस नेशनल चैंपियनशिप: पांचवें दिन इन टीमों ने मारी बाज़ी

2

एशिया कप से पहले भारत के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ धाकड़ बल्लेबाज; कप्तानी पर भी सस्पेंस खत्म

3

शुभमन गिल या संजू सैमसन: 21 T20 मुकाबलों के आंकड़ें, असली बादशाह कौन?

4

एशिया कप के लिए इस दिन होगा भारतीय टीम का ऐलान, सूर्या या गिल कौन बनेगा कप्तान?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.